

Spravato Nasal Spray: दुनियाभर में कई प्रकार की बीमारियों के बढ़ने का खतरा हर साल देखने के लिए मिलता है। जहां पर डिप्रेशन हर युवा की जिंदगी में बसी एक बीमारी है। हाल ही में मेजर डिप्रेसिव डिस्ऑर्डर (MDD) से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी इलाज से जुड़ी सामने आई है। इसमें अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने जॉनसन एंड जॉनसन के नेजल स्प्रे स्प्रावाटो (Spravato Nasal Spray) को मंजूरी दी गई है यानि डिप्रेशन से पनपी बीमारी का निदान तुरंत हो सकें।
आपको बताते चलें कि, इस नेजल स्प्रे वैक्सीन को तैयार करने वाली जॉनसन एंड जॉनसन ने जानकारी दी है। यानि कि, स्प्रावाटो नेजल स्प्रे को स्टैंड अलोन थेरेपी के रूप में मंजूरी दी गई है, जिसका मतलब यह हुआ कि एमडीडी से पीड़त व्यक्ति को अलग से किसी तरह के मेडिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस वैक्सीन को लेकर कंपनी ने दावा करते हुए कहा कि, एमडीडी के लिए यह पहली स्टैंड-अलोन थेरेपी है। इसे लेकर मेजर डिप्रेसिव डिस्ऑर्डर (MDD) की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई है बताया गया कि, मेजर डिप्रेसिव डिस्ऑर्डर (MDD) डिप्रेशन की वह अवस्था है, जिसमें कम से कम दो स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट के बाद भी मरीज में कोई सुधान न हुआ हो।
आपको बताते चलें कि, यहां पर मेजर डिप्रेसिव डिस्ऑर्डर (MDD) की बीमारी के इलाज के लिए स्प्रावाटो नेजल स्प्रे वैक्सीन को पहली बार 2019 में इस्तेमाल के लिए मंजूरी थी उस दौरान इसका इस्तेमाल सुसाइड के मामलों को कम करने के लिए किया जाता है। हाल ही में इस स्प्रावेटो नेजल स्प्रे को लेकर अपडेट मिली है यानि स्प्रावेटो नेजल स्प्रे के चार ट्रायल किए हैं, जिसके बाद इसे इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।
यहां पर कंपनी ने अपनी जानकारी में कहा कि, यह नेजल स्प्रे अवसादग्रस्त मरीजों पर 24 घंटे में ही अपना असर दिखाना शुरू करता है और कम से कम चार सप्ताह या 28 दिनों में अवसाद से छुटकारा पाया जा सकता है। बता दें कि, स्प्रावाटो ने 2024 के पहले नौ महीनों में 780 मिलियन डॉलर की बिक्री की है।