Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईद के दिन ज़रूर बनाएं, ख़ुद पीएं और मेहमानों को पिलाएं ये 3 शरबत

ईद के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में जायकेदार खाने के साथ आप कुछ मजेदार ड्रिंक्स भी बना सकते हैं। यहां सीखिए 3 तरह के शरबत बनाने के तरीके-

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 29, 2025 | 12:09 AM

ईद पर जरूर बनाएं ये 3 शरबत (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

id al-Fitr 2025: ईद-उल-फितर इस्लाम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाता है और इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता हैं। यह त्योहार न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी मौका है।

ईद पर लोग अपने घरों में तरह-तरह की चीजें बनाना पसंद करते हैं, जो खाने में काफी लजीज होता। कई लोग ईद के मौके पर खास दावत का इंतजाम भी करते हैं और खाने के साथ कुछ ड्रिंक्स को भी अपने दावत में शामिल करते हैं। वहीं, इस साल ईद से पहले ही गर्मियां शुरू हो गई है। ऐसे में शरीर को ठंडा रहने के लिए आप अपने घर पर ईद के दौरान कुछ हेल्दी शरबत को बना सकते हैं।

गर्मियों में शरबत पीने से शरीर ठंडा, हाइड्रेटेड और तरोताजा रहता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन शरबत को ईद पर बना सकते हैं।

ईद पर जरूर बनाएं ये 3 शरबत

आम पन्ना

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत ले लिहाज से आम पन्ना पीना सेहत लिए फायदेमंद हो सकता है। ईद के शुभ मौके पर आम पन्ना बना सकते है। आम पन्ना कच्चे हरे आमों से बनाया जाता है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें थोड़ा खट्टा और मीठा स्वाद होता है और इसे इलायची, जीरा और काला नमक डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है।

यह एक टेस्टी ड्रिंक है, जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होता है और आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।

तरबूज का शरबत

ईद के शुभ मौके पर तरबूज का शरबत भी आप बना सकते है। तरबूज गर्मियों के मौसम के पसंदीदा फलों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कई सारे फायदे होते हैं। तरबूज का शरबत गर्मी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसे बनाने के लिे तरबूज के बीज निकालकर उसमें सौंफ, चीनी, नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाकर शरबत तैयार किया जा सकता है। मीठे स्वाद के लिए आप चीनी की जगह शहद भी मिला सकते हैं।

पुदीने का शरबत

आपको बता दें, ईद के शुभ मौके पर आप पुदीने का शरबत बना सकते है। यह एक पारंपरिक और टेस्टी सिरप है। जिसे पुदीने की पत्तियों, मसालों और शुगर या मिश्री के साथ तैयार किया जाता है। आप मिश्री की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं।

इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें सौंफ, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस जैसी चीजों को मिलाया जाता है। ये शरीर के तापमान को कम करके पाचन और कब्ज में मदद करता है।

 

Make these 3 drinks on eid drink them yourself and serve them to your guests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 12:09 AM

Topics:  

  • Eid al-Fitr
  • Food Tips
  • Lifestyle News
  • Muslim Festival

सम्बंधित ख़बरें

1

नए साल के जश्न में बनाएं पीनट बटर-बनाना सैंडविच, जानिए इसे बनाने का तरीका

2

New Year Rangoli Designs: इस नए साल की शुरूआत में बनाएं अपने आंगन में ये रंगोली डिजाइन

3

छोड़िए ! जिम जाने का चक्कर, वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें मर्कटासन, जानिए आसान तरीका

4

क्या आप भी पैरों में होने वाली जलन से हो जाते है परेशान, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.