-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Low Carb Diet Keeps You Fit Forever
आपको हमेशा फिट बनाती है लो कार्ब डाइट, जानिए इसमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं
- Written By: दीपिका पाल
खास तरह की डाइट में से एक लो कार्ब डाइट एक ऐसी डाइट है जिसमें कार्बोहाइड्रेट (जैसे चावल, रोटी, चीनी) कम मात्रा में खाया जाता है और प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, और सब्जियों को ज्यादा मात्रा में लेते है।

लो कार्ब डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
Low Carb Diet: सेहत के लिए खानपान का बेहतर होना जरूरी है लेकिन हम अपनी बिजी लाइफस्टाइल के चलते सेहत पर खास ध्यान नहीं दे पाते है। इस वजह से कई गंभीर बीमारियां हमें घेर लेती है डाइट आपकी पौष्टिक हो तो फायदा दिलाती ही है लेकिन डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए इसके बारे में जानकारी नहीं होती है।
डाइट की बात की जाए तो, लो कार्ब डाइट का सेवन आपको करना चाहिए इसमें सभी पौष्टिक तत्व आ जाते है।
क्या होती है लो कार्ब डाइट
यहां पर खास तरह की डाइट में से एक लो कार्ब डाइट एक ऐसी डाइट है जिसमें कार्बोहाइड्रेट (जैसे चावल, रोटी, चीनी) कम मात्रा में खाया जाता है और प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, और सब्जियों को ज्यादा मात्रा में लेते है। इन चीजों का सेवन कई मायनों में ज्यादा हेल्दी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
PMOS Diet: कहीं आपकी खानपान की आदतें तो नहीं बिगाड़ रहीं आपका हार्मोनल हेल्थ, जानें 6 बड़ी गलतियां
Korean Salad Recipe: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 टेस्टी कोरियन सलाद, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
41 की उम्र में भी 25 जैसे फिट दिखते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जानिए उनकी ‘सुपर डाइट’ और फिटनेस का राज
यहां पर शरीर को कार्ब्स की बजाय फैट से ऊर्जा लेने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. ये डाइट डायबिटीज, ब्लड शुगर कंट्रोल, और मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
जानिए लो कार्ब डाइट में किन चीजों का करें सेवन
यहां पर लो कार्ब डाइट में आप प्रोटीन से लेकर हेल्दी फैट्स को शामिल कर सकते है इनका सेवन आपके लिए काफी बेहतर और फायदेमंद होता है।
प्रोटीन
यहां पर डाइट में सबसे महत्वपूर्ण प्रोटीन तत्व होता है इसकी पूर्ति करने के लिए आप उबले अंडे, स्क्रैम्बल्ड या ऑमलेट खा सकते हैं. वहीं प्रोटीन की मात्रा मांस-मछली में भी काफी ज्यादा होती है. इसलिए इसके लिए चिकन, टर्की, बीफ, पोर्क आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। शाकाहारी के लिए दही औऱ पनीर सही प्रोटीन की पूर्ति करता है।
हेल्दी फैट्स
इस लो कार्ब डाइट की बात करें तो आपको अपनी डाइट में सूखे मेवे को शामिल करना चाहिए, इसमें अखरोट, फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स शामिल होते है जो इसके लिए हेल्दी फैट्स के लिए आप घी और मक्खन का सेवन भी कर सकते हैं।
फल (लो-कार्ब वाले)
यहां पर आप अपनी डाइट में लो कार्ब वाले फल शामिल कर सकते है। इसमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, नींबू, लाइम, तरबूज और खरबूजा खाने की आदत डालें।
लो कार्ब डाइट किन चीजों को करें शामिल (सौ.सोशल मीडिया)
सब्जियां (लो-कार्ब वाली)
आप अपनी डाइट में लो कार्ब वाली सब्जियों को शामिल कर सकते है। इसमें पालक, ब्रोकली, फूलगोभी, बीन्स ककड़ी (खीरा), तोरई, जुकिनी मशरूम, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
लो कार्ब डाइट में इन चीजों को नहीं खाएं
यहां पर आप लो कार्ब डाइट का सेवन नहीं करना चाहिए, इसमें यह सभी चीजें आ जाती है।
1- लो कार्ब डाइट में अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए इसमें अनाज में जैसे सफेद चावल, ब्राउन राइस , रोटी, परांठा, पास्ता, और नूडल्स आते है वहीं पर ब्रेड भी हेल्थ के लिए सही नहीं है।
2- इस खास तरह की डाइट में चीनी, गुड़ और मिठाई का सेवन नहीं करना चाहिए. इसलिए अपनी डाइट में केक, पेस्ट्री, कुकीज मीठे शरबत और पैकेज्ड जूस को शामिल नहीं किए जाते है।
3- आप अपनी हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते है तो, शकरकंद मक्का (कॉर्न) , बीट्स और कद्दू का सेवन नहीं करना है. इसके साथ ही हाई- कार्ब वाले फल जैसे केला, आम, अंगूर, अनानास और लीची भी इस डाइट में शामिल नहीं करें तो अच्छा है।
4- आप अपनी इस लो कार्ब डाइट में भूलकर भी प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करें। चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, सॉस और ड्रेसिंग (जिनमें शुगर या कार्ब्स ज्यादा होते हैं) फ्रेंच फ्राइज और फास्ट फूड हेल्थ के लिए सही नहीं होते है।
Low carb diet keeps you fit forever
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














