केवल घास-फूस नहीं शाकाहारी खानपान होता हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए दिवस पर खास
दुनियाभर में शाकाहारी भोजन और लोगों को पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति अवगत कराने के लिए विश्व शाकाहारी दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।शाकाहारी डाइट लेने के फायदे अनेकों होते है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व शाकाहारी दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
World Vegetarian Day 2024: दुनियाभर में दो तरह के लोग होते है शाकाहारी और मांसाहारी डाइट लेने वाले। शाकाहारी लोग पर्यावरण से जुड़ी हरी पत्तेदार सब्जियों और दालों का सेवन करते हैं तो वहीं पर मांसाहारी इससे अलग जीव-जंतुओं का शिकार कर खाना पसंद करते है। दुनियाभर में शाकाहारी भोजन और लोगों को पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति अवगत कराने के लिए विश्व शाकाहारी दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत से लेकर इतिहास काफी पुराना है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
जानिए कब से हुई शुरुआत
दुनियाभर में विश्व शाकाहारी दिवस मनाने की शुरुआत 1 अक्टूबर 1978 की मानी जाती है। जहां पर नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी ने विश्व शाकाहारी दिवस को मनाने का उद्देश्य शाकाहारी खानपान को बढ़ावा देने से किया था। इस दौरान 1978 में इसे इंटरनेशनल वेजीटेरियन यूनियन से बढ़ावा मिला. मांसाहारी डाइट में जानवरों के मांस को खाया जाता है जबकि शाकाहारी डाइट हरी सब्जियों, दालों, अनाज, सूखे मेवों और फलों (Fruits) से भरपूर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
शाकाहारी और मांसाहारी लोगों में अपनी डाइट को लेकर जंग भी छिड़ी होती है क्योंकि मांसाहारी लोग इसे घास-फूस कहते हैं तो इधर शाकाहारी लोग जीव-जन्तुओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मांसाहारी भोजन नहीं खाने की बात करते है।
जानिए क्या होते हैं शाकाहारी डाइट लेने के फायदे
शाकाहारी डाइट लेने के फायदे अनेकों होते है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं जानिए..
1- पाचन के लिए बेहतर
अगर आप नियमित रुप से शाकाहारी भोजन लेते हैं तो आपका पाचन बेहतर होता है। इसके लिए आप फल, सब्जियों, दालों और पूर्ण अनाज वाली शाकाहरी डाइट लें इसमें दरअसल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे कब्ज औऱ पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती है।
2- वजन होता हैं कंट्रोल
आजकल हर कोई मोटापे की समस्या से ग्रसित है इसके लिए अगर आप शाकाहारी भोजन खाते हैं तो, आपका वेट कंट्रोल में रहता है। मांसाहारी डाइट के मुकाबले शाकाहारी डाइट से बेहतर तरह से वेट मैनेजमेंट (Weight Management) हो पाता है। कहते हैं कि, फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता यह सेहत के लिए अच्छा होता है।
3-डायबिटीज में दिलाता है राहत
अगर आप अपनी डाइट शाकाहारी या प्लांट बेस्ड रखती हैं तो यह अच्छा होता है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और खनिज डायबिटीज में राहत दे सकते हैं. इनसे इंसुलिन लेवल बैलेंस होता है और ग्लूकोज लेवल्स भी मैनेज होता है।
4- इंफेक्शन का खतरा होता है कम
अगर आप अपनी डाइट शाकाहारी रखते हैं तो, बैक्टीरिया शरीर में कम होता हैं। क्योंकि मांसाहारी डाइट, जीव-जंतुओं से मिलकर तैयार होती है जिससे बैक्टीरिया के शरीर में प्रवेश करने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा शाकाहारी डाइट में भी सब्जियों को धोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
