भरपूर पोषक तत्वों का खजाना होता हैं अंडा, जानिए विश्व अंडा दिवस पर इसे खाने के फायदे
अंडा खाने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व एक साथ ही मिल जाते हैं इसे खाने से वेट लॉस करना बेहद आसान हो जाता है। इसके उपयोग और फायदे को बताने के लिए दुनियाभर में अंडा दिवस हर साल की तरह 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व अंडा दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
World Egg Day 2024: अच्छी सेहत का फंडा होता हैं अंडा, जिसके प्रति जागरूकता और अंडे के सेवन को बढ़ाने के लिए आज दुनियाभर में अंडा दिवस मनाया जाता है। अंडे को हम किसी ना किसी रूप में खाना पसंद करते आमलेट हो या तरी अंडा करी। अंडा खाने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व एक साथ ही मिल जाते हैं इसे खाने से वेट लॉस करना बेहद आसान हो जाता है। आज इस लेख में अंडा दिवस मनाने की शुरुआत और किस समय खाना चाहिए इसके बारे में बताया गया है।
कब से हुई इस दिवस की शुरुआत
दुनियाभर में अंडा दिवस हर साल की तरह 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत इंटरनेशनल एग कमिशन ने वर्ष 1996 से वर्ल्ड एग डे या विश्व अंडा दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाने की, की थी। आपके शरीर में अंडे की पौष्टिकता कितनी जरूरी हैं इसकी जागरूकता के लिए विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। अंडे में कई सारे पोषक तत्व शामिल होते हैं जिसमें एक बड़े उबले अंडे में लगभग 77 कैलोरी होती है।
इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 5, विटामिन बी12, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, छह ग्राम प्रोटीन, पांच ग्राम हेल्दी फैट भी होते हैं। अंडे प्रोटीन (सफेद और पीला भाग दोनों) का अच्छा स्रोत हैं। इनमें हृदय के लिए हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट भी होते हैं। यह विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होगा सामूहिक योगाभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेंगे छात्र
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
Peddi के सामने फीकी पड़ी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ की चमक, जानें 7वें दिन की कमाई
ये भी पढ़ें-कॉलेज के जमाने में बेहद हैंडसम और गुडलुकिंग नजर आते थे दिग्गज रतन टाटा, देखें तस्वीरों में
कब खाना चाहिए अंडे
यहां पर अंडा खाने का समय निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार ही सेवन किया जाता है। अंडे को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के समय का होता है। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती हैं तो वहीं पर पूरा दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहता है। इस तरह अंडे में मौजूद प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों को पाचन तंत्र के लिए तोड़ना आसान हो जाता है। कहा जाता हैं कि, अंडा खाने से हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (HDL) का स्तर बढ़ जाता है, जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। जिन लोगों में एचडीएल का स्तर अधिक होता है, उनमें हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है।
अंडा खाने के फायदे जानिए
आज अंडा दिवस पर अंडा सेहत के लिए क्यों जरूरी होता हैं इसके लिए फायदों की जानकारी दी गई है।
1- मोटापा औऱ बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अंडे का सेवन करना बहुत जरूरी होता है।
2- अंडे के फायदों में सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा रहती है, जो शरीर में मांसपेशियों को मजबूत रखती है।
3- अगर आप उबले अंडे का पीला भाग खाते हैं तो आपके शरीर में आयरन कमी दूर होती है। आयरन की कमी है तो आप अपनी डाइट में उबले अंडे के पीले हिस्से को शामिल कर सकते हैं.
4-आंखों के लिए भी अंडा जरूरी होता है। इसमें रोजाना एक उबला अंडा खाने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है. अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स पाया जाता है, जो आंखों के लिए जरुरी है।
5-शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडा खाना जरूरी हैं यह शरीर में हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
