-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know How To Use Ginger For Health Problems
इन बीमारियों पर बेहद असरदार है अदरक, जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका
- Written By: दीपिका पाल
हेल्थ समस्या से निपटने के लिए आयुर्वेदिक औषधि की भांति ही अदरक का सेवन सबसे खास माना जाता है। दरअसल इसमें फाइटोकेमिकल्स,जिंजरोल और शोगोल ऐसे नैचुरल केमिकल्स पाए जाते है जो कई गंभीर बीमारियों को खत्म करते है।

अदरक सेवन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Ginger Benefits: अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार से लेकर व्यायाम जरूरी होता है इसमें हर किसी में गठिया, खांसी, पेट दर्द की समस्या सबसे आम होती है। इस समस्या से निपटने के लिए आयुर्वेदिक औषधि की भांति ही अदरक का सेवन सबसे खास माना जाता है। दरअसल इसमें फाइटोकेमिकल्स,जिंजरोल और शोगोल ऐसे नैचुरल केमिकल्स पाए जाते है जो कई गंभीर बीमारियों को खत्म करते है।
माइग्रेन की समस्या से लेकर गठिया के दर्द के लिए अदरक के फायदों के बारे में जानना चाहिए चलिए जानते है क्या है इसका कारण…
इन हेल्थ समस्याओं के लिए ऐसे करें सेवन
यहां पर इन प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आप इन तरीकों से अदरक का सेवन कर सकते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
रोज़ाना अदरक की चाय पीने से क्या होता है? फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे
आपके बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करेंगी ये तीन आयुर्वेदिक चीजें, इन तरीकों से कराएं सेवन
सर्दियों में सेहत के लिए बेस्ट है अदरक की बर्फी, जानिए घर में तैयार करने की आसान रेसिपी
सर्दियों में अदरक बनी सेहत की ढाल, रोज़ाना सेवन करने से मिलते है कई सारे फायदे
सिरदर्द:
यह सबसे आम समस्या में से एक है जहां पर इस समस्या को कम करने के लिए आप अदरक के सेवन का तरीका जान सकते है।अगर आप 20 ग्राम अदरक को पीसकर उसका आधा कप जूस पी लें और पिसे हुए अदरक को माथे पर लेप की तरह लगाएं तो सिरदर्द गायब हो जाएगा. एक क्लीनिकल स्टडी से पता चलता है कि माइग्रेन से राहत दिलाने वाली दवा ट्रिप्टान और अदरक का असर एक जैसा होता है.
सर्दी और जुकाम में कारगर:
मौसम के बदलाव या सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है इसके लिए आप अदरक का सेवन कर सकते है। सबसे पहले तो अदरक फेफड़ों में गर्मी पैदा करता है और दूसरा फेफड़ों में जमा कफ को पिघलाने में मदद करता है. इस तरह यह सर्दी-जुकाम में कारगर तरीके से काम करता है.
पुराने जोड़ों के दर्द और पीरियड्स में ऐंठन में फायदेमंद:
सर्दियों के मौसम में सूजन और दर्द होना आम बात है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकता है. अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज्यादा ऐंठन होती है तो भी आप राहत पाने के लिए अदरक खा सकते हैं.
गठिया:
गठिया से पीड़ित लोगों को भी इससे काफी राहत मिलती है. आपको हाई-डोज पेनकिलर नहीं लेनी पड़ेगी और आप बिना किसी साइड इफेक्ट के इसे ठीक कर सकते हैं. अदरक के फाइटोकेमिकल्स भारी-भरकम दवाओं के कारण पेट की अंदरूनी परत को होने वाले नुकसान को कम करने या उसकी मरम्मत करने में अद्भुत काम करते हैं.
डायबिटीज में फायदेमंद:
अदरक जैसा कि, सभी बीमारियों के खतरे को कम करती है वहीं पर डायबिटीज या दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल के नसों को स्वस्थ रखने का काम करता है. जिससे डायबिटीज और दिल की बीमारी कंट्रोल में रहती है।
जानिए दर्द को नियंत्रित करने का तरीका
यहां पर बताया जाता है कि, दर्द को कंट्रोल करने के लिए आपको अदरक का इस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए जो इस प्रकार है…
अगर आपको सिर दर्द रहता है, तो 15-20 ग्राम अदरक को कुचलकर उसका रस निकाल लें और उसे पी लें. बचे हुए हिस्से को दर्द वाली जगह पर लगाएं, आधे घंटे में आपको असर दिखने लगेगा. किचन में रखे सूखे अदरक के पाउडर को एक कप गुनगुने पानी में 5-7 ग्राम (एक चम्मच) मिलाकर पी सकते हैं. यह सब आपको तभी करना है, जब दर्द आपको परेशान कर रहा हो।
Know how to use ginger for health problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
Aug 04, 2026 | 12:21 PMदेखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
Aug 04, 2026 | 12:20 PMआगरा में ऑनर किलिंग: बेटी ने आईटीबीपी जवान से किया प्रेम विवाह तो पिता ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 12:16 PMनासिक के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा! केंद्र सरकार की नई पहल, पूर्व छात्र और नागरिक सीधे कर सकेंगे मदद
Aug 04, 2026 | 12:15 PMप्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
Aug 04, 2026 | 12:13 PMBreastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Aug 04, 2026 | 12:05 PMसरकारी दफ्तर जाने की मजबूरी खत्म? महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया फरमान, बदल गए ये 5 बड़े नियम
Aug 04, 2026 | 12:04 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














