Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत से निकलकर दुनियाभर में पहुंचा योग, जानें किन देशों ने योग और योगासनों को अपनाया

योग दिवस भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मनाया जाता है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। कुछ समय पहले तक योग सिर्फ भारत में ही था, लेकिन अब यह भारत से निकलकर दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है। कुछ देशों में योग की मदद से लोगों ने अपने व्यापार में भी इजाफा किया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jun 20, 2024 | 07:27 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। इसके पहले योग दिवस केवल भारत में ही मनाया जाता था। योग का आध्यात्मिक महत्व तो है ही लेकिन यह इंसान के शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। योग के माध्यम से हम खुद को विभिन्न बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इसके अलावा हम अपने मन को शांत करके मानसिक विकार को भी खुद से दूर रख सकते हैं। यही कारण है कि देखते ही देखते योग का लाभ अब दुनिया भर में उठाया जा रहा है। योग भारत से निकलकर वैश्विक पटल पर पहुंच गया है।

स्टैटिस्टा के मुताबिक भारत से निकलने के बाद योग संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, उत्तरी कोरिया, दक्षिणी कोरिया, चीन जापान, इंडोनेशिया और अफ्रीका जैसे देशों में पहुंच गया है और यहां बड़ी संख्या में आम लोग योग का इस्तेमाल करते हैं।

भारत में योग का अभ्यास 
दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे अधिक योग का इस्तेमाल किया जाता है। स्टैटिस्टा डेटा के मुताबिक भारत की करीब 30% महिला योग से प्रभावित हैं। वहीं करीब 22% पुरुष अपने रोजमर्रा के जीवन में योग को जगह देते हैं। वहीं दुनिया के बाकी हिस्सों में योग का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आपको बता दे की योग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है और यही कारण है कि अब योग भारत से निकलकर दुनिया भर में अपनी जगह बना रहा है।

भारत है योग का जनक 
वैसे तो योग की उत्पत्ति भारत में हुई है लेकिन अब यह दुनिया भर में पहुंच रहा है। प्राचीन काल में भारत में योग का इस्तेमाल अध्यात्म से जुड़ाव के लिए किया जाता था, लेकिन पतंजलि की वजह से आधुनिक युग में इसके बारे में लोग जान पाए और उन्हें आधुनिक योग का जनक भी कहा जाता है। 21 जून 2015 को योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

21 जून को की क्यों मनाया जाता है योग दिवस 
21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे भी एक कारण है, 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है। इस दिन को योग और अध्यात्म के लिए बेहद खास माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

International yoga day 2024 countries practicing yoga in the world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2024 | 07:27 PM

Topics:  

  • World

सम्बंधित ख़बरें

1

विश्व मृदा दिवस: कुलपति इंद्र मणि- स्वस्थ शहरों की नींव है स्वस्थ मिट्टी, मिट्टी संरक्षण पर जोर

2

चीन के पास होगा ‘समंदर का शाकाल’: 78,000 टन का न्यूक्लियर-सेफ फ्लोटिंग आइलैंड… पड़ोसी देश परेशान

3

‘Invisible Death’ को भी चकमा देगा यह हेलीकॉप्टर, HAL को मिला दुनिया को डराने वाला सुरक्षा कवच

4

राष्ट्रीयता के लिए हो रहे हैं युद्ध: मोहन भागवत ने मनुष्य के अस्तित्व को लेकर कही बड़ी बात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.