किचन को रखना हो मक्खी-फ्री, तो आजमाएं बिल्कुल ऑर्गेनिक उपाय, एक भी मक्खी नहीं फटकेगी
गर्मी का मौसम आते ही मक्खियां-मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। आज हम आपको मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ कारगर और आसान घरेलू उपाय इस लेख में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ नुस्खे।
- Written By: सीमा कुमारी
मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Remove Flies From House: गर्मी का मौसम आते ही मक्खियां-मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। खाने-पीने की चीजों पर अगर मक्खी बैठ जाए तो उसे दूषित कर देती हैं। रसोई में भिनभिनाती मक्खियां देखकर किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है। इस मौसम में कितनी भी सफाई कर लो, एक दो मक्खी आ ही जाती हैं। आज हम आपको मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ कारगर और आसान घरेलू उपाय इस लेख में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ नुस्खे।
मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ कारगर और आसान घरेलू उपाय :
मिर्ची स्प्रे
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के मौसम में मेहमान भी करेंगे तारीफ, अपनाएं 10 ये शानदार होम डेकोर आइडियाज
Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
गर्मी के दिनों में किचन में मिर्ची स्प्रे जरूर छिड़क दें। इससे मक्खियां और दूसरे कीड़े मकोड़े भाग जाते हैं। मिर्ची स्प्रे में ऐसी खुशबू होती है जिससे मक्खियां दूर भागने लगती हैं। स्प्रे करने के बाद मक्खियां खाने की चीजों पर नहीं बैठती है।
आप चाहें तो मिर्ची स्प्रे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए मिर्ची को पीसकर पाउडर बना लें और पानी में घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे मक्खियों वाली जगह पर छिड़क दें।
कपूर का उपयोग
कपूर का इस्तेमाल भी मक्खियों को भगाने के लिए कर सकते है। इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं। इसके लिए कपूर की बॉल्स को पीसकर पाउडर बना लें। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। जहां भी मक्खियां नजर आएं आप कपूर वाला स्प्रे कर दें। मक्खियां दूर भाग जाएंगी।
एप्पल साइडर विनेगर
आपको बता दें, एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल खाने और वजन घटाने के लिए किया जाता है, लेकिन यही विनेगर मक्खियों का काल भी बनता है। आप 1/4 कप एप्पल साइड विनेगर में थोड़ा नीलगिरी का तेल डालकर पूरे घर में या सिर्फ किचन में स्प्रे कर दें। इससे मक्खिया आसानी से भाग जाएंगी।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
अदरक स्प्रे
मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए अदरक का स्प्रे कर सकते है। अदरक में तीखापन और खुशबू होती है जिससे मक्खियां दूर भागती हैं। आप अदरक का स्पे बनाकर छिड़क सकते हैं। अदरक स्प्रे से मक्खियां दूर भाग जाएंगी। इसे घर पर बनाया जा सकता है। अदरक स्प्रे बनाने के लिए 4 कप पानी में 2 चम्मच सोंठ या कच्ची अदरक वाला पेस्ट मिला लें। इसे स्प्रे बोतल में भरकर किचन या दूसरी जगहों पर छिड़क दें।
