नींद की गोली के साइड इफेक्ट्स जानकर डर जाएंगे आप, जानिए हेल्थ के लिए कितना है ख़तरनाक

अगर आप रोजाना नींद की गोलियां खा रहे हैं, तो इससे आप कोमा में भी जा सकते हैं। दरअसल, लगातार ज्यादा गोली खाने से कोमा में जाने का खतरा काफी बढ़ जाता है।इसलिए डॉक्टर नींद की गोली खाने से मना करते है।
नींद की गोली के साइड इफेक्ट्स जानकर डर जाएंगे आप, जानिए हेल्थ के लिए कितना है ख़तरनाक
नींद की गोली के साइड इफेक्ट्स,(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sleeping Pills Side Effects: सेहतमंद रहने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन मौजूदा समय में बहुत सारे लोगों को ठीक से नींद न आने की समस्या रहती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए बहुत जरूरी है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पूरे दिन की थकान के बावजूद कुछ लोगों को बिस्तर पर जाने के बाद नींद नहीं आती है। आधी रात उनकी करवट बदलते-बदलते ही निकल जाती है और फिर सुबह हो जाती है। इसका सीधा असर उनके असर उनके आने वाले दिन पर पड़ता है। बता दें, नींद न आने की समस्या से जूझ रहे कई लोग स्लीपिंग पिल्स लेना शुरू कर देते है।

शारीरिक और मानसिक थकान के कारण भले ही उन्हें शुरू में नींद आ जाती है और इस दवा के फायदे समझ आने लगते हैं लेकिन सच तो ये है कि नींद की गोली ना तो किसी तरह से फायदेमंद है और ना ही सेहत के लिए अच्छा। इसके कई खतरे हो सकते हैं। इसकी ओवरडोज बेहद घातक हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है नींद की गोली के साइड इफेक्ट्स-

नींद की गोली के साइड इफेक्ट्स

हाथों और पैरों में झुनझुनाहट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर कोई लंबे समय से नींद की दवाईयां खा-खाकर सो रहा है तो उसकी हथेलियों में जलन या फिर कंपन्न महसूस हो सकता है। पैरों और तलुओं में भी ये समस्या हो सकती है। ऐसे में बिना डॉक्टर से पूछे इस गोली को हाथ भी नहीं लगानी चाहिए।

कमजोरी महसूस होना

नींद की गोलियां खाने से गला सूखना, गैस बनना, सिरदर्, सीने में जलन, पेट में दर्द या मरोड़, शरीर के किसी हिस्से में कंपन्न होना और उस पर कंट्रोल न कर पाना, कमजोरी या बेकार सपने आने जैसी समस्याएं हो सकती है।

याददाश्त कमजोर होना

लंबे समय तक नींद की गोलियां खाने से याददाश्त कमजोर होने लगती है। नींद की गोलियां खाने से रक्त नलिकाओं में थक्के बनने लगते है। जिससे याददाश्त कमजोर होने लगती है। इससे बेचैनी भी होने लगती है। कई बार बेबसी सी लगती है और कुछ करने का मन नहीं करता है।

भूख अनियमित हो जाती है

नींद की दवाईयां खाने से भूख कम लगती है। इससे पेट खराब रह सकता है या कब्ज की समस्या लगातार बनी रह सकती है। कई बार ये दवाएं डायरिया की वजह भी बन सकता है। इसलिए इसे सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में खतरनाक

गर्भवती महिलाएं यदि नींद की दवा का सेवन करती हैं तो इसका असर उसकी कोख में पल रहे शिशु पर पड़ता है। किसी विशेष अवस्था जैसे प्रेगनेंसी में अगर बिना डॉक्टर की सलाह के महिलाएं नींद की गोलियां लेती हैं तो ये खतरनाक हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com