बच्चों को अगर हो गई हो कब्ज, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
आजकल बच्चों में कब्ज एवं पेट से जुड़ी समस्या बहुत आम बात हो गई है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इस दिक्कत को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आइए जानते है इन घरेलू नुस्खे के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
बच्चों की कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips : आजकल बच्चों में कब्ज एवं पेट से जुड़ी समस्या बहुत आम बात हो गई है। इसका मुख्य कारण बच्चों का बाहर खेलना यानी फिजिकल एक्टिविटी की कमी होना और खराब डाइट भी है, जिसमें अधिकतर चॉकलेट, कुकीज और चिप्स जैसी चीजें शामिल होते हैं।
इसके कारण बच्चे समय पर पॉटी नहीं कर पाते और उनकी भूख भी कम हो जाती है। लेकिन आपको बता दें, यह समस्या आगे चलकर गंभीर भी हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि बच्चों की डाइट में समय रहते सुधार किया जाए। ऐसे में आइए जानते हैं बच्चों की डाइट में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
बच्चों की कब्ज एवं पेट से जुड़ी समस्या दूर करने के घरेलू उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Expert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Heart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
मौसमी फल खिलाएं
बच्चों में कब्ज को दूर करने के लिए मौसमी फल का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
मौसमी फलों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज को दूर करती है। जैसे गर्मी में आम, तरबूज और अंगूर आदि फलों का सेवन कराएं।
सेब का जूस
बच्चों में कब्ज का मुख्य कारण उनमें फाइबर की कमी है। सेब में भरपूर फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है। 6 माह से बड़े बच्चे को आप सेब का थोड़ा सा रस निकाल कर पिला सकती हैं। दिन में 2 बार सेब का रस बच्चे को देने से उसकी कब्ज की समस्या दूर होती है।
घी का सेवन
एक्सपर्ट्स बताते है कि, बच्चों में कब्ज को दूर करने के लिए घी का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। घर में बना हुआ घी मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों के कामकाज को बेहतर बनाता है।
रोज़ाना तीन टाइम बच्चों के खाने में घी शामिल करें- नाश्ते, लंच और डिनर में। इससे बच्चे का पेट साफ रहेगा और मल त्याग में कोई परेशानी नहीं होगी।
केला का सेवन
बच्चों में कब्ज को दूर करने के लिए केला का सेवन बेहद प्रभावी होता है। इसे काले नमक के साथ खाने से पाचन क्रिया में सुधार आता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। हर खाने के बाद आधा केला बच्चे को खिलाएं। इससे उनका मेटाबोलिज्म बेहतर होगा और खाना जल्दी पचेगा।
इन बातों का विशेष ध्यान
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को एक समय पर पॉटी करने की आदत डालें। एक निश्चित समय पर बच्चों को बाथरूम जाने की आदत डालें ताकि उनकी शरीर की नियमितता बनी रहे। इसके अलावा, चॉकलेट, कुकीज और चिप्स जैसी जंक फूड्स के लिए एक सीमित नियम बनाएं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
जैसे एक हफ्ते में सिर्फ एक बार चॉकलेट दें, दूसरे हफ्ते में कुकीज और तीसरे हफ्ते में चिप्स दें। इसके अलावा बच्चों को पानी ज्यादा पीने के लिए कहें, जिससे शरीर डिटॉक्स हो और कब्ज की समस्या दूर हो।
