गर्मी-बरसात में क्या आप भी हो जाते है स्किन एलर्जी और घमौरियों से परेशान, तो अपना लीजिए ये घरेलू नुस्खे मिलेगी राहत
गर्मी के अलावा स्किन की समस्या बरसात के मौसम में भी देखने के लिए मिलती है। इस समस्या के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी होता हैं तो वहीं पर नमी और उमस की वजह से तापमान और बैक्टीरिया पनपने लगते है।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखें ख्याल (सौ. डिजाइन फोटो)
गर्मी का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर तापमान गर्म रहने की वजह से एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। इतना ही नहीं कई लोग घमौरियों की समस्या से भी परेशान रहते है। गर्मी के अलावा यह समस्या बरसात के मौसम में भी देखने के लिए मिलती है। इस समस्या के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी होता हैं तो वहीं पर नमी और उमस की वजह से तापमान और बैक्टीरिया पनपने लगते है। इन एलर्जी से बचने के लिए आपको नियमित नहाना चाहिए तो वहीं पर स्किन का ख्याल रखने के लिए ऑर्गैनिक चीजों का इस्तेमाल भी करना चाहिए।
अगर आप ऑर्गेनिक चीजों का इस्तेमाल स्किन को सही रखने के लिए करते हैं तो आपको घमौरियों और स्किन एलर्जी की समस्या से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में …
स्किन प्रॉब्लम्स की समस्या छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
आप यहां पर स्किन प्रॉब्लम्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं जो आपके बड़े काम आएंगे…
सम्बंधित ख़बरें
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
Summer Fashion: हर फोटो में दिखना है कूल और ग्लैमरस, तो गर्मियों में पहनें इन आउटफिट्स को
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
1- त्वचा पर स्किन की समस्या और रैशेज, खुजली से बचने के लिए आपको नारियल का तेल और कपूर का सेवन करना चाहिए। इस उपाय को अपनाने के लिए आप पूजा वाला कपूर लें ले। इसमें नारियल तेल और कपूर को एक साख मिलाकर एक कंटेनर में स्टोर करके रख लें। इन नुस्खें को आप नियमित त्वचा पर लगाते हैं तो आपको काफी आराम मिलता है।
2- आप त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकते है। यह स्किन एलर्जी के लिए सबसे बेस्ट है। अगर आपको खुजली हो रही है तो इसके लिए इस नुस्खे को अपना सकते है। यहां पर नीम की पत्तियों को पीसकर लेप बनाकर लगाया जा सकता है या फिर पत्तियां उबालकर उस पानी से रोजाना नहाएं। इसके अलावा नीम की छाल को पत्थर पर घिसकर लगाने से आपको फायदा मिलता है।
3- स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर घमौरियों पर ठंडक देने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप बर्फ की सिंकाई करते हैं तो आपको काफी फायदा होता है। इसके अलावा घमौरियों की समस्या से बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते है।
4- स्किन की प्रॉब्ल्सम से छुटकारा पाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते है। नी में सिरके को मिलाएं और इसमें रुई डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं. इससे त्वचा पर होने वाली खुजली और फंगल फैलाने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं। इसका ध्यान से इस्तेमाल करें।
