अलसी, कद्दू और सन्फलावर के बीज हैं हेल्थ के लिए बड़े फायदेमंद, जानिए किन बीमारियों में करते हैं औषधि सा काम
सीड्स और नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और कई बीमारियों से बचने के लिए आप इन सीड्स का सेवन कर सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये बीज,(सौ.सोशल मीडिया)
Flax-Sunflower- Pumpkin Seeds Health Benefits: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बिगड़ गई है। जिसकी वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लाइफस्टाइल के अलावा अनहेल्दी खान-पान भी हेल्थ प्रॉब्लम्स की सबसे बड़ी वजह है। अगर कोई व्यक्ति अपने खान-पान को सुधार ले, तो सेहत में काफी सुधार हो सकता है और परेशानियों से राहत मिल सकती है। ऐसे में अलसी यानी फ्लैक्स बीज, पंपकिन बीज और सनफ्लावर बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते है।
अलसी बीज दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं, पाचन सुधारते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। पंपकिन बीज इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जबकि सनफ्लावर बीज लंग्स की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। इन बीजों को डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। आइए जानते हैं इन तीनों बीजों के सेवन से होने वाले फायदे-
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
सम्बंधित ख़बरें
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार,अलसी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, कॉपर, मैग्नीशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं। यह महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
अगर बात पंपकिन सीड की करें तो पंपकिन बीज में जिंक और मैग्नीशियम होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते है। यह बीज शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं और हमें बीमारी से लड़ने की ताकत देते है। इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
सनफ्लावर के बीज विटामिन-C , विटामिन-E , विटामिन B 6, फाइबर, आयरन, जिंक, कॉपर, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से न सिर्फ आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त कर सकते हैं।
साथ ही, डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये एक औषधि जैसे होते हैं, क्योंकि इनकी मदद से ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में भी मदद मिल सकती है। यह बीज शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा की सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इन्हें रोज़ाना खाना फायदेमंद है।
