डक वॉक एक्सरसाइज (सौ.सोशल मीडिया)
Duck Walk Exercise: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह ख्याल रखना जरूरी होता है। एक्सराइज में आप Duck Walk Exercise का तरीका अपना सकते है। यह एक्सरसाइज शरीर के हर हिस्से को फिट बनाने का काम करता है इसके साथ ही जांघों और हिप्स की मसल्स को एक्टिव बनाने का काम करता है। चलिए अच्छी तरह इस एक्सरसाइज के फायदे…
आपको बताते चलें कि, एक्सरसाइज में सबसे खास एक्सरसाइज Duck Walk एक्सरसाइज है यह लोअर बॉडी के हिस्से को एक्टिव बनाने का काम करती है। इस एक्सरसाइज की प्रकृति की बात करें तो, आपको बत्तख या डक की तरह चलना होता है। इसकी स्थिति में घुटनों को मोड़ कर, हल्का से बैठकर, छोटे कदमों में चलना होता है। यह एक्सरसाइज मसल्स को मजबूत बनाने का कामा करती है और बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाती है।
बताया कि, इस एक्सरसाइज में आपका शरीर घुटनों, जांघों और हिप्स के मसल्स के लिए बेस्ट होता है और शरीर को मजबूत बनाता है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको प्रोसेस अपनाना जरूरी होता है जो इस प्रकार है…
1- सबसे पहले, अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा बाहर रखें. अपने घुटनों को मोड़ें और squat position में आ जाएं, जैसे कि आप कुर्सी पर बैठने जा रहे हों. अपनी पीठ को सीधा रखें और शरीर को थोड़ा आगे की ओर झुका कर बैलेंस बनाए रखें. हाथों को सामने की ओर बढ़ा कर अपने शरीर को बैलेंस करने की कोशिश करें.
2-अपने घुटनों को मोड़े रखते हुए छोटे-छोटे कदमों में आगे बढ़ें, जैसे बत्तख की तरह चलने की कोशिश करें. घुटनों को जितना हो सके मोड़े रखें ताकि जांघों और हिप्स पर ज्यादा दबाव पड़े और वे मजबूत हों।
3-इसे 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें और फिर कुछ देर आराम करें. आप धीरे-धीरे इस समय को बढ़ा सकते हैं, ताकि आपके मसल्स को ज्यादा मजबूती मिले।
4-जब आप एक फिक्सिड डिस्टेंस तय कर लें तो धीमे-धीमे खड़े हो जाएं और अपनी मसल्स को आराम दें।
यहां पर डक वॉक एक्सरसाइज की बात की जाए तो इसे अगर आप नियमित करते है तो इसका फायदा आपको मिलने लगता है। चलिए जानते है इसके बारे में..
1- डक वॉक एक्सरसाइज करने से घुटनों के लिए बेस्ट होता है। इसमें घुटनों के ज्वाइंट मजबूत होते हैं तो उससे घुटने की समस्या से राहत मिल सकती है यह फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करने का काम करता है।
2- डक वॉक के दौरान कोर मसल्स को एक्टिव करने का काम करता है। पेट और पीठ की मसल्स की मजबूती के लिए संतुलन और पोस्चर सुधारने का काम करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3- एक एक्सरसाइज एक तरह से फिजिकली चैलेंजिग एक्सरसाइज है इसमें कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है तो वजन भी घटने लगता है।
4- लगातार डक वॉक करने से आपके हिप्स, घुटने और टखनों में फ्लेक्सिबिलिटी आती है आप मूवमेंट्स को आसानी से चला सकते है।