- Hindi News »
- Health »
- Does Drinking Coffee On An Empty Stomach In The Morning Spoil Your Health
क्या सुबह खाली पेट कॉफी पीना बिगाड़ देता हैं सेहत का हाल, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
- Written By: दीपिका पाल
दिन की शुरुआत करते हुए हर किसी को चाय या कॉफी की तलब तो लग ही जाती है इसके लिए बेड पर ही कॉफी का सेवन कर लेते है। लेकिन इस प्रकार खाली पेट कॉफी का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया)
Coffee Side Effects:अच्छी सेहत और दिनभर एनर्जी से भरे रहने के लिए कॉफी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दिन की शुरुआत करते हुए हर किसी को चाय या कॉफी की तलब तो लग ही जाती है इसके लिए बेड पर ही कॉफी का सेवन कर लेते है। लेकिन इस प्रकार खाली पेट कॉफी का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने जानकारी दी है। चलिए जानते हैं कॉफी का सेवन सुबह के समय करने से क्यों बचना चाहिए…
जानिए खाली पेट कॉफी पीने से क्या होता है
यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि, सुबह के समय में कॉफी पीने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है जिसमें मौजूद कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को स्टिम्युलेट करता है। इस वजह से दिमाग तेजी से एक्टिव होकर काम करने लगता है सुबह के समय की कॉफी ताजगी और आपकी एक्टिवनेस को बढ़ाने का काम करती है। कॉफी पीने के फायदों के साथ इसे पीना अच्छा होता है लेकिन चाय की तरह ही कॉफी को खाली पेट पीने से बचना चाहिए।
इसे सीधे से खाली पेट लेने की बजाय आप नाश्ते के बाद पीएं तो अच्छी बात है खाली पेट कॉफी पीने से पाचन तंत्र पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. कॉफी में एसिडिक गुण होते हैं, जो खाली पेट में कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इससे गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन बढ़ता है, जो पेट में जलन और दर्द का कारण बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
तंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
ये भी पढ़ें- स्टॉरिकोसॉरस की शान में आज गूगल ने बदला अपना डूडल, देखिए कैसे आया नजर
शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती हैं कॉफी
यहां पर कॉफी की बात की जाए तो, यह एक प्रकार का डायुरेटिक या डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में होता है। इसकेा सेवन अगर हम सुबह के समय पर करते हैं तो शरीर के अवशिष्ट पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आपने खाली पेट कॉफी का सेवन कर लिया तो आपको सबसे पहले डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है साथ ही इसमें थकान, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
माना जाता हैं कि, सुबह के समय कॉफी पीने के बजाय आप शाम के समय ही कॉफी का सेवन करें। सुबह के समय ताजगी पाने के लिए आप कई विकल्प और आजमा सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।जैसे कि नींबू पानी, हर्बल चाय या हल्का नाश्ता. नाश्ता करने के बाद कॉफी पीने से नुकसान नहीं होता है. ऐसे में कोशिश करें कि कॉफी पीने से पहले कुछ जरूर खा लें।
Does drinking coffee on an empty stomach in the morning spoil your health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Massachusetts Meteor: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरा विशाल उल्कापिंड, तेज धमाके से कांप उठी कई इमारतें
May 31, 2026 | 12:27 PMठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
May 31, 2026 | 12:25 PMनाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMHealthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
May 31, 2026 | 12:17 PM426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
May 31, 2026 | 12:14 PMछत्रपति संभाजीनगर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से राहत
May 31, 2026 | 12:12 PMगुजरात के मेडिकल स्टूडेंट की जॉर्जिया में मौत की आशंका! 17 दिनों बाद नदी में शव मिलने की खबर
May 31, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














