स्किन से लेकर हेल्थ तक फायदा पहुंचाता है कैस्टर ऑयल (सौ.सोशल मीडिया)
Skin Benefits of Castor Oil: औषधीय गुणों से भरपूर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से स्किन के अलावा सेहत संबंधित समस्याओं के लिए भी किया जाता रहा है। अरंडी के तेल का इस्तेमाल कई प्रोडक्टस में भी किया जाता है और आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरपूर बताया गया है।
आपको बता दें, अरंडी के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणोंसे भरपूर होते हैं, जो स्किन की समस्याओं जैसे चेहरे के मुहांसे, दाग-धब्बे और झुर्रियों से निजात दिलाने के अलावा,सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए भी किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि इस तेल को लगाने से स्किन और सेहत को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं और इसे कैसे करें इस्तेमाल।
स्किन से लेकर हेल्थ तक फायदा पहुंचाता है कैस्टर ऑयल जानिए
स्किन के लिए फायदेमंद
औषधीय गुणों से भरपूर कैस्टर ऑयल, यानी अरंडी का तेल स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। ये त्वचा को नमी और पोषण देता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है और चेहरा यंग दिखाई देता है। इसे आप सीधे त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं, या फिर किसी मॉश्चराइजिंग गुणों वाले ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
कैस्टर ऑयल बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल से बालों यानी स्कैल्प पर मसाज करने के बाद कम से कम दो घंटे बाद शैंपू करना चाहिए। इसे नियमित रूप से लगाएंगे तो बाल झड़ना भी कम होते हैं और ग्रोथ भी बेहतर होती है।
जोड़ों के दर्द से राहत
आपको बता दें, कैस्टर ऑयल से मसाज करने पर जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। इसे गुनगुना करके लगाना चाहिए। ये तेल एंटीइंफ्लामेटेरी गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसकी मसाज करने से मसल्स की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है और आराम महसूस होता है।
कब्ज से राहत
कैस्टर ऑयल के सेवन से कब्ज से राहत भी मिलती है। इसके लिए इसे रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ करना। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, नहीं तो समस्या भी हो सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कैस्टर ऑयल के सेवन अन्य लाभ
कैस्टर ऑयल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होता है, आंखों के लिए फायदा होता है और ये बालों की डैंड्रफ को भी कम करता है और चमक भी बढ़ाता है। इसके अलावा कैस्टर ऑयल पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स को कम करने, फाइन लाइंस और रिंकल्स को रोकने में भी हेल्पफुल रहता है।