पहाड़ी खाने में मिलाए जाते है ये मादक पदार्थ के दाने, फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग
पहाड़ी लोग खाना बनाने के लिए भांग के बीज का इस्तेमाल करते है। यहां पर भांग को भले ही मादक पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन आप पहाड़ी लोगों के खाने में भांग के बीज मिलाने के फायदे जानकर दंग हो जाएंगे।
- Written By: दीपिका पाल
भांग के बीज के फायदे (सौै.सोशल मीडिया)
Hemp Seeds Benefits: हर मौसम के बदलने के साथ खानपान पर भी इसका असर दिखने लगता है। अक्सर हमने सुना है कि, पहाड़ी लोग खाना बनाने के लिए भांग के बीज का इस्तेमाल करते है। यहां पर भांग को भले ही मादक पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन आप पहाड़ी लोगों के खाने में भांग के बीज मिलाने के फायदे जानकर दंग हो जाएंगे।
पहाड़ी व्यंजनों में भांग के बीज मिलाते है इसके पीछे की वजह बताई गई है, इसके अनुसार शरीर को गर्म रखने के लिए यह भांग के बीज फायदेमंद माने गए है। चलिए जानते है इसके बारे में आगे के पैराग्राफ में…
उत्तराखंड के इन इलाकों में मिलाते है भांग के दाने
आपको बताते चलें कि, उत्तराखंड में मौजूद बागेश्वर के पहाड़ी इलाकों में लोग अपने खाने में भांग का इस्तेमाल करते हैं कहते है ऐसा करने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। खासतौर से ठंड से बचने के लिए भांग के बीज या रस का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे यह भांग के दानों में नशे जैसे कोई लक्षण नहीं पाए जाते है। भांग के दानों को अक्सर पीसकर सब्जियों में मिलाकर बनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल; कार टच होने पर कांवड़ियों ने की तोड़फोड़, सूरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Nainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यहां पर भांग के दानों को कहते है मसाला
आपको बताते चलें कि, पहाड़ी लोग यहां पर भांग के दानों को मसाला मानते है वहीं पर इन दानों की तासीर गर्म होती है जो ठंड से बचाने में मदद करती है। यहां पर पहाड़ी डिश में शामिल पीले कद्दू, गडेरी, पिनालू, गेठी, आलू, लाई और सरसों के साग जैसी सब्जियों में भांग के दानों को स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते है। इसका सेवन करने से फायदे मिलते है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
यहां अगर आप भांग के दानों का सेवन करते है तो, इसका रस कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ हाई बीपी से राहत दिलाता है। इसके अलावा दिल के मरीजों के लिए भी सही है। वजन को कम करने के लिए आप भांग के दानों का इस्तेमाल कर सकते है।
