हेल्थ बढ़िया चाहिए तो खाना छोड़ दीजिए, लेकिन कब, जानिए इसके बड़े फ़ायदे
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह का नाश्ता हमेशा भरपेट करना चाहिए। इससे शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहती है। वहीं, रात में खाने से जितना हो सके बचना चाहिए। ऐसा करके शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
डिनर स्किप के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Dinner Skipping Benefits: मानव शरीर के लिए भोजन बेहद ज़रूरी है। क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देती है। कोशिकाओं को मरम्मत करता है और बीमारियों से भी बचाता है। भोजन में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, और मिनरल जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
अक्सर लोग अपनी सेहत को सही रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव भी करते हैं। वही, कुछ लोग सेहत को सही रखने और वजन कम करने के लिए रात का खाना तक स्किप कर देते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह का नाश्ता हमेशा भरपेट करना चाहिए। इससे शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहती है। वहीं, रात में खाने से जितना हो सके बचना चाहिए। ऐसा करके शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है रात का खाना छोड़ने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Giloy Water Benefits : रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी… शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
रात का खाना स्किप करने के फायदे
नींद अच्छी आती है
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात का खाना स्किप करने से मोटापा जल्दी कंट्रोल होता है। शरीर के सभी हार्मोन सही तरह काम करते रहते है। जिससे रात में अच्छी और गहरी नींद आती है। इससे मूड भी फ्रेश रहता है। स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां नहीं होती है।
ब्लोंटिग से राहत
रात का खाना स्किप करने से ब्लोंटिग की समस्या नहीं होती है। कई बार रात को ज्यादा खा लेने से ब्लोंटिग की समस्या हो लगती है। ऐसे में डिनर स्किप करने से ब्लोंटिग और पाचन संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते है। खाने के तुरंत बाद सोने से समस्या अधिक हो सकती है।
ओवर ईटिंग से बचाता है
रात में खाना न खाने वाले लोग समय पर सोते और समय पर ही जगते है। इससे उनकी बॉडी का सर्कैडियन क्लॉक बिल्कुल सही तरह काम करता है। कई बार रात में देर तक जागने पर हम कुछ कुछ खाते रहते है। जिससे ओवरईटिंग होती है और मोटापा बढ़ता है। ऐसे में डिनर स्किप करना ज्यादा खाने से बचाता है।
मोटापा से राहत
अगर आपका वजन ज्यादा है तो रात में खाना न खाकर इसे कम कर सकते है। डिनर स्किप करने से फैट बर्न करने में काफी मदद मिलती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
मेटाबॉलिज्म में सुधार
आपको बता दें, हमारा शरीर में दिन में ज्यादा एक्टिव रहता है और रात को हम आराम करते है। ऐसे में दिन में डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। रात को डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। ऐसे में रात को खाना स्किप करने से पाचन तंत्र को राहत मिलती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
