नाशपती खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
बारिश के मौसम में वायरल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और कई तरह की बीमारियां फैलने लगती है। इसके अलावा, इस मौसम में इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है। इसलिए आपको इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
इस मौसम में फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस सीजन में कई ऐसे फल बाजार में आते हैं, जो सेहत के लिए बेहद चमत्कारी साबित हो सकते है। इनमें से एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर ‘नाशपाती’ (Pears) है। यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-C , पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैंगनीज पर्याप्त होते हैं।
यह आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। तो ऐसे में आइए जानें नाशपाती खाने के क्या फायदे हैं।