ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं एवोकाडो, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन मामलों के लिए है बेहतरीन
एवोकाडो एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में एवोकाडो खाने के कुछ बेहतरीन फायदे मिलते है।
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों में एवोकाडो खाने के कुछ बेहतरीन फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Avocado Fruit: सर्दियों के मौसम में बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियां का खतरा बढ़ने लगता है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना बहुत जरूरी हो होता है। इन्हीं में से एक है- एवोकाडो।
आपको जानकारी के लिए बता दें, एवोकाडो एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं सर्दियों में एवोकाडो खाने के कुछ बेहतरीन फायदे-
सर्दियों में एवोकाडो खाने के कुछ बेहतरीन फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
शिमला मिर्च नहीं, ये है ‘सेहत की चाबी’! वजन घटाने से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानें इसके जादुई फायदे।
अमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
धुले में गर्मी का खतरा: लू से बचाव की तैयारी, 43 स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड
गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
इम्यूनिटी बूस्टर
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, एवोकाडो में विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हम बीमार पड़ जाते है। एवोकाडो का सेवन करके आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते है। इसलिए डॉक्टर भी सर्दियों में एवोकाडो खाने की सलाह देते हैं।
आंखों के लिए बड़ा फायदेमंद
आपको बता दें, एवोकाडो का सेवन आंखों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। एवोकाडो में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक दो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लेंस को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित धब्बों जैसी आंखों की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
एवोकाडो का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन-E होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता हैं। सर्दियों में ठंड के कारण त्वचा रूखी और फटी हुई हो जाती हैं। ऐसे में एवोकाडो के सेवन से आप त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं।
हड्डियों को बनाए मजबूत
एवोकाडो हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। एवाकाडो में मैग्नेशियम, फास्फोरस और मैंगनीज पाए जाते हैं, जो कि ओस्टियोपोरोसिस और अर्थराटिस के खतरे को कम करते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर एवोकाडो आपके डाइजेशन की प्रक्रिया को धीमा कर पेट को भरे रखता है। इससे आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती और आपके शरीर में एनर्जी लेवल भी बना रहता है।
एवोकाडो न्यूट्रीशन का भंडार है। इसमें शरीर के लिए ज़रूरी बी विटामिन्स भी मिलते हैं। साथ ही यह बेली फैट भी घटाने में मदद करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
एवोकाडो न केवल स्वाद में स्वादिष्ट होता है, बल्कि अपने पोषक तत्वों के कारण बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो में विटामिन-B7 होता है जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को मजबूत बनाता है।
