- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Consuming Turmeric Water
हल्दी का पानी पीने से क्या होता है? जानें लें इसके फायदे और पीने का तरीका
ठंड के दिनों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और पाचन संबंधी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में हल्दी वाले पानी को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

हल्दी वाले पानी का सेवन करने के फायदे,( सौ.सोशल मीडिया )
Turmeric Water Benefits:सर्दियों का मौसम मौसम जहां अपने साथ ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। ठंड के दिनों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और पाचन संबंधी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में हल्दी वाले पानी को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद में हल्दी को चमत्कारी औषधि माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए हल्दी वाले पानी का सेवन
हल्दी वाले पानी का सेवन करने के फायदे
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान तो हल्दी का पानी आपकी कर सकता है मदद। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इम्यूनिटी के लिए असरदार
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप हल्दी वाले पानी का सेवन कर सकते हैं। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है।
स्किन के लिए फायदेमंद
हल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप हल्दी वाले पानी का सेवन कर सकते है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हल्दी वाला पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। इसके अलावा यह भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे बहुत ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेगा
हल्दी वाले पानी का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी को कम करता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है।
डायबिटीज के लिए सहायक
हल्दी वाले पानी का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।
कैसे बनाएं हल्दी वाला पानी?
हल्दी वाला पानी बनाना बहुत ही सरल है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे सुबह खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं, जो इसके स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ इसके स्वास्थ्य लाभों को भी बढ़ा देगा।
Benefits of consuming turmeric water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुष्कर्म और ठगी के आरोपों में घिरे अशोक खरात की करोड़ों की जमीन चर्चा में, ईडी की नजर भी तेज
May 17, 2026 | 07:41 AMNMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
May 17, 2026 | 07:31 AMमहाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
May 17, 2026 | 07:24 AMजिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
May 17, 2026 | 07:24 AMचांदी के आयात पर सरकार का बड़ा एक्शन, खरीदने से पहले अब लेनी होगी इजाजत, नियमों में हुए कई और बड़े बदलाव
May 17, 2026 | 07:14 AMLIVEआज की ताजा खबर 17 मई LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच 17 बड़े समझौते: तकनीक, शिक्षा और सेमीकंडक्टर पर साझेदारी
May 17, 2026 | 07:14 AMरामकुंड परिसर दो महीने के लिए बंद; रामकाल पथ परियोजना का काम शुरू होने से बाहर से आए श्रद्धालुओं में नाराजगी
May 17, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














