Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठंड के मौसम में हार्ट अटैक और पेट की बीमारियों से बचाएगी इमली, जानिए इसे खाने के और फ़ायदे

भारतीय किचन में मौजूद खट्टी-मीठी इमली सर्दियों में दिल की सेहत का ख्याल रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, इमली न केवल इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, बल्कि कैंसर से बचाव में भी कारगर है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 18, 2024 | 11:28 PM

इमली के सेवन से होने वाले फायदे, (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tamarind Health Benefits: सर्दी का मौसम सेहत के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है और इस मौसम में दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। खासकर हार्ट अटैक की घटनाएं इस मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है।

लेकिन, आयुर्वेद के जानकारों का कहना है कि भारतीय किचन में मौजूद खट्टी-मीठी इमली सर्दियों में दिल की सेहत का ख्याल रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, इमली न केवल इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, बल्कि कैंसर से बचाव में भी कारगर है। आइए जानते है इमली के सेवन से होने वाले फायदे-

दिल का रखे ख्याल

सम्बंधित ख़बरें

Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए

Health Alert: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे हुए खतरे

Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स

बच्चों और बुजुर्गों के लिए भारी पड़ सकती है फूड पॉइजनिंग, गर्मी में खाने को लेकर बरतें ये सावधानियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में इमली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके नसों को साफ रखने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, इमली सूजन को भी कम करती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

गट हेल्थ के लिए गुणकारी

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, सर्दियों के दौरान पाचन संबंधित समस्याएं होना आम बात है। दरअसल, सर्दियों में हमारा वाटर इनटेक नेचुरली कम हो जाता है। इस कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और हमें कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं।

ऐसे में सर्दियों में इमली का सेवन पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एसिड्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इमली के सेवन से पेट की समस्याएं, जैसे कब्ज, डायरिया और पेट दर्द में राहत मिलती है।

वजन घटाने में भी मदद

इमली में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और यह कैलोरी में कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एमिनो एसिड्स शरीर के टिशू को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

इमली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इमली पोटेशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इमली में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड, कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

ऐसे करें इमली का सेवन

इमली का इस्तेमाल चटनी, पानी, या सूप के रूप में कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे सीधे भी खा सकते है। ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें।

 

Benefits of consuming tamarind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2024 | 11:28 PM

Topics:  

  • Health Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.