शरीर को अंदर से ताकत देती है ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, जानिए रोजाना इसके सेवन करने के फायदे
Ashwagandha For Stress Relief: आयुर्वेद में कई औषधियों को स्थान दिया गया है इसमें ही आज हम बात कर रहे है अश्वगंधा की। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है जो शरीर औऱ मन दोनों को स्वस्थ रखती है।
- Written By: दीपिका पाल
अश्वगंधा (सौ. सोशल मीडिया)
Ashwagandha Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, तनाव, नींद की कमी और कमजोरी आम समस्याएं बन गई हैं। इसके इलाज के लिए दवाईयां तो कारगर होती है साथ ही हम आयुर्वेद पर भरोसा कर सकते है। आयुर्वेद में कई औषधियों को स्थान दिया गया है इसमें ही आज हम बात कर रहे है अश्वगंधा की। यह सबसे खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है जो शरीर औऱ मन दोनों को एक साथ स्वस्थ रखती है। यह जड़ी-बूटी अंदर से शरीर को ताकत देने का काम करती है।
जोड़ों के दर्द पर आराम देती है जड़ी-बूटी
यहां पर बात करें तो, अश्वगंधा, आयुर्वेदिक औषधि में से एक है जो शारीरिक दर्द और जोड़ों की समस्या में राहत देने का काम करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं। अश्वगंधा के तेल से मालिश करने पर मांसपेशियों को आराम मिलता है और अकड़न दूर होती है। अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने का काम करते है। अश्वगंधा के तेल से मालिश करने पर मांसपेशियों को आराम मिलता है और अकड़न दूर होती है।
महिला और पुरूष की सेहत के लिए सही
यहां पर महिला और पुरुष की सेहत के लिए अश्वगंधा बेहद फायदेमंद औषधि साबित होती है। पुरुषों में यह ताकत, स्टैमिना और हार्मोन संतुलन को बेहतर बनाती है। वहीं महिलाओं में कमजोरी दूर करने, तनाव घटाने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसके अन्य फायदों की बात करें तो, अश्वगंधा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है वहीं पर यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है। साथ ही इसके एंटी-एजिंग गुण त्वचा को स्वस्थ रखने और बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
ये भी पढ़ें-पाइल्स के दर्द से बड़ी राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आज़मा कर देखिए
जानिए अश्वगंधा सेवन का तरीका
यहां पर अश्वगंधा को सेवन करने के तरीके के बारे में आप जान सकते है। अश्वगंधा का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते है जिसमें पाउडर के रूप में दूध या गुनगुने पानी के साथ किया जा सकता है। हालांकि यह प्राकृतिक औषधि है, फिर भी इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए। किसी गंभीर बीमारी या दवा के साथ लेने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है।
आईएएनएस के अनुसार
