आज से ही महात्मा गांधी के इन 6 मंत्र को अपनाएं, आपका जीवन सरल और मन रहेगा शांत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सेहत के प्रति काफी सजग रहते थे अगर आप भी उनकी तरह अपनी जिंदगी को सरल औऱ मन को शांत रखना चाहते हैं तो इन 6 मंत्र को अपना सकते हैं। इसे करने से आपका दिमाग भी काफी शांत रहता है और आप जीवन को आसानी से जी पाते है।
- Written By: दीपिका पाल
महात्मा गांधी के सेहत मंत्र (सौ.सोशल मीडिया)
Mahatma Gandhi Health Mantra: आज देशभर में महात्मा गांधी का जन्म दिवस यानि 2 अक्टूबर मनाया जा रहा है। इस दिन ही देश के राष्ट्रपिता का जन्म हुआ था तो वहीं पर वे आज हर किसी के आदर्श है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चिंता, परेशानी और पैनिक अटैक की समस्याओं से परेशान है इसके लिए सेहत को बेहतर बनाने के प्रयास करना जरूरी होता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सेहत के प्रति काफी सजग रहते थे अगर आप भी उनकी तरह अपनी जिंदगी को सरल औऱ मन को शांत रखना चाहते हैं तो इन 6 मंत्र को अपना सकते हैं। इसे करने से आपका दिमाग भी काफी शांत रहता है और आप जीवन को आसानी से जी पाते है।
लंबे समय से तनाव हैं खतरनाक
आपको बताते चलें कि, बीआर लाइफ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बेंगलुरु के न्यूरोसर्जन डॉ एनके वेंकटरमन के मुताबिक, “लंबे समय तक तनाव में रहने से यह इम्युनिटी और हॉर्मोंस पर असर डालता है।
1- पौष्टिक आहार का करें सेवन
सम्बंधित ख़बरें
5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
यहां पर आप अपनी सेहत के लिए सबसे पहला मंत्र पौष्टिक आहार को रखें, शरीर को कूड़ेदान नहीं मानते हुए ऐसी चीजों का सेवन करें जो सेहत को बेहतर बनाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रोसेस्ड फूड का कभी सेवन नहीं करते थे केवल स्वस्थ और पौष्टिक आहार का फार्मूला अपनाते थे इसके लिए आप भी पौष्टिक आहारों वाली थाली का सेवन करें और स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी खाने की आदतों पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।
2-ध्यान या मेडिटेशन करें
अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार के अलावा आप ध्यान और मेडिटेशन भी अपने रूटीन में सेट कर सकते हैं। जैसा कि, महात्मा गांधी जी ध्यान लगाते थे उसी तरह आप भी इस मंत्र को अपनाएं। किसी भी कार्य के लिए खुद पर विश्वास और एक दृड़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती हैं इसके लिए ध्यान आपकी एकाग्रता और संयम को बढ़ाता है। आप जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्राणायाम योग को शामिल कर सकते है।
ये भी पढ़ें- आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन
3-पैदल चलना
आपने महात्मा गांधी को दांडी यात्रा के दौरान पैदल चलते देखा होगा वे अक्सर सेहत के नजरिए से पैदल चलना पसंद करते थे। आजकल हर किसी को वाहन पर ही निर्भर पसंद होता है लेकिन अगर आप गांधी जी की तरह ही पैदल चलने का मंत्र अपनाते हैं तो आपको फायदा जरुर मिलता है। यह आपके शरीर के सभी अंगों को सक्रिय करने में मदद करता है।
4- सकारात्मक सोच
अगर आप जीवन में सकारात्मक सोच का नजरिया अपनाते हैं तो आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। नकारात्मक सोच गलत परिस्थियों को जन्म देती हैं। आपका विचार ही आपकी उपज को तय करता हैं। आपको जीवन की छोटी या बड़ी असफलताओं से हारकर खुद को असहाय नहीं बनाना चाहिए। यह आपके लिए काफी जरुरी होता है।
5-सर्वोदय
अगर हम महात्मा गांधी के मूल मंत्रों में ही सर्वोदय को अपनाते हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतर होता है। आगे बढ़ने के लिए महात्मा गांधीजी के सर्वोदय को अपनाएं हमारे आसपास का हर व्यक्ति आगे बढ़े और अगर संभव हो तो हम आगे बढ़ने में उनकी मदद करें। जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं, तो यह आपको संतोष के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
