Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूरी होती है वॉकिंग, जरूर काम आएगा आपके 6-6-6 वॉकिंग रूल का फॉर्मूला

वॉकिंग को पूरे शरीर के लिए सबसे खास एक्सरसाइज के रूप में माना गया है। इसे और भी परफेक्ट करने के लिए आप  6-6-6 वॉकिंग रूल का फॉर्मूला नियमित रूप से अपना सकते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 08, 2024 | 01:39 PM

6-6-6 का वॉकिंग फॉर्मूला (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

6-6-6 Walking Rule: अच्छी सेहत का रास्ता खानपान के साथ ही व्यायाम पर भी निर्भर करता है। अगर हम व्यायाम का तरीका अपनाते हैं तो यह आपको दिनभर फिट रखने के अलावा जीवन भर जवां रखता है। खाने के बाद या सुबह के समय टहलना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। वॉकिंग को पूरे शरीर के लिए सबसे खास एक्सरसाइज के रूप में माना गया है। इसे और भी परफेक्ट करने के लिए आप  6-6-6 वॉकिंग रूल का फॉर्मूला नियमित रूप से अपना सकते है। इस रूल को आप अगर फॉलो करते होगे तो, आपकी सेहत को बहुत अधिक फायदा मिलता है।

जानिए क्या होते हैं 6-6-6 वॉकिंग रूल

यहां पर दिन के लिए सबसे सही 6-6-6 वॉकिंग रूल की बात करें तो, इसमें आपको सुबह 6 बजे और शाम को 6 बजे वॉक करनी है। इसके अलावा दिन में 60 मिनट की वॉक करनी है. इसके अलावा 6 मिनट का वार्म-अप और 6 मिनट का कूल-डाउन रूटीन में शामिल करना है। यहां पर हेल्थ को लेकर की गई अब तक की रिसर्च में कहा गया है कि, 30 मिनट की वॉक हार्ट और दिमाग दोनों को ही बेहतर बनाने में मदद करती है। यहां पर दिल की बीमारियों का खतरा 35 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- क्या सच में नहाने के बाद तुरंत सोने से नहीं चलते दिमाग के पुर्जे

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती: सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की अनूठी पहल हेलमेट पहनकर अधिकारियों ने निकाली जन जागरूकता रैली

Budget 2026: ‘यह केवल बजट नहीं, विकसित भारत की गारंटी है’; शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

नदी में मछली के जाल में फंसा विशाल मगरमच्छ, बेखौफ गांव वालों का वीडियो वायरल

बजट 2026: ‘संतुलित और दूरदर्शी है नया बजट’, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप

कैसे अपनाएं 6-6-6 वॉकिंग रूल का फार्मूला

यहां पर 6-6-6 वॉकिंग रूल की बात की जाए तो, इसे अपनाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए, जो इस प्रकार है…

शाम 6 बजे करें वॉक

व्यायाम के इस फॉर्मूले में सुबह 6 बजे के बाद आपको शाम 6 बजे भी आधे घंटे की वॉक करनी चाहिए, अगर यह टहलना आपका खाना खाने के बाद हो तो पाचन के लिए बेहतर होता है। यहां पर  शाम को टहलने से मानसिक शांति मिलती है और अच्छी नींद आती है। इसके लिए आप चाहे तो ऑफिस में ही 20 मिनट ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं।

डेली 60 मिनट की वॉक

यहां पर इस फॉर्मूले में 60 मिनट की वॉक सामने आती है इसके अनुसार आप अगर अपने एक घंटे यानि 60 मिनट को सुबह औऱ शाम 30-30 मिनट के लिए बांट लेते हैं तो आप हेल्दी बनते है। हार्ट हेल्थ अच्छी होती है, फेफड़े की कार्यक्षमता बेहतर होती है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और साथ ही कई फायदे मिलते हैं।

ये भी पढ़ें-जरुरत से ज्यादा सोना भी होता है नुकसानदायक, रिसर्च में नींद को लेकर किया गया खुलासा

6-6 मिनट का वार्म-अप और कूल-डाउन

यहां पर इस फॉर्मूले के तहत आप वार्म-अप और कूल डाउन की स्थिति को भी देख सकते है। इसके लिए वॉक से पहले 6 मिनट का वार्म-अप करना चाहिए। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर में ब्लड फ्लो तेज होता है, इसके अलावा वॉक के बाद 6 मिनट कूल-डाउन होना भी जरूरी है। इससे दिल की धड़कन सामान्य हो जाती है और मांसपेशियों की अकड़न कम होती है।

अगर आप इस तरह यह ट्रिपल 6 का फॉर्मूला अपनाते हैं तो आपकी सेहत को फायदा मिलने लगता है।

6 6 6 walking rule is necessary to stay healthy and fit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 01:39 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.