PM Modi कल जींद से दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, हरियाणा में विशेष तैयारियां पूरी
India First Hydrogen Train Launch: PM Modi 17 जुलाई को हरियाणा के जींद दौरे पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर राज्यभर के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- Written By: अनन्या तिवारी
PM Modi पहली हाइड्रोजन ट्रेन को देंगे हरी झंडी (सोर्स-डिजाईन फोटो)
PM Modi To Flag Off India’s First Hydrogen Train From Jind Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले हरियाणा के जींद दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जींद में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहीं से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ-साथ हरियाणा के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर प्रधानमंत्री के संबोधन और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बनेंगे।
कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों को भी भेजा गया निमंत्रण
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के आगमन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें जरनैल सिंह, शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
पंजाब को मिलेगी नई ट्रेन और एडवांस रेलवे स्टेशन की सौगात, 8 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
जिलों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी तय
हरियाणा में जिला स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी तय कर दी गई है। अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, सोनीपत में कृष्णलाल पवार, पानीपत में महिपाल ढांडा, हिसार में रणवीर गंगवा, भिवानी में श्रुति चौधरी, फरीदाबाद में विपुल गोयल और गुरुग्राम में राव नरवीर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कई जिलों में मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
इसके अलावा झज्जर में राज्यमंत्री राजेश नागर, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम, पंचकूला में सांसद रेखा शर्मा, रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, रोहतक में महिला आयोग की चेयरमैन उषा प्रियदर्शनी और यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक …
हाइड्रोजन ट्रेन से खुलेगा स्वच्छ रेल परिवहन का नया अध्याय
प्रधानमंत्री मोदी के जींद दौरे को लेकर पूरे हरियाणा में उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रही है, क्योंकि इसी कार्यक्रम के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत के स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया जाएगा।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
