Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनीमून पर लेफ्टिनेंट की हत्या…7 दिन पहले हुई थी शादी, पत्नी बोली- नाम सुनते ही आतंकियों ने मार दी गोली

करनाल निवासी 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आतंकियों ने पहलगाम में गोली मार कर हत्या कर दी। एक सप्ताह पहले उनकी शादी हुई थी। वह पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए हुए थे।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 23, 2025 | 03:02 PM

विनय नरवाल और हिमांशी नरवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

करनालः कश्मीर के पहलगाम आतंकियों ने नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की गोली मार कर हत्या कर दी। उनको गोली मारने से पहले एक ने कहा कि लगता है ये मुसमान नहीं है। 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट की पत्नी हिमांशी ने रोते हुए जीवन के सबसे गमगीन लम्हे को कैमरे के सामने बयां किया। हरियाणा के करनाल निवासी विनय नरवाल की एक सप्ताह पहले शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ कश्मीर हनीमून पर पर गए थे।

विनय की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए। जहां बुधवार सुबह विनय का पोस्टमॉर्टम हुआ। जिसके बाद पार्थिव देह हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें नेवी के हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी गई।

लेफ्टिनेंट के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम

विनय नरवाल का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। इससे पहले सीएम ने विनय के दादा से वीडियो कॉल पर बातचीत कर ढांढस बंधाया और आश्वास्त किया सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह काम किया है, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।”

पत्नी हिमांशी ने किया था खुलासा- नाम पूछकर गोली मारी

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमांशी नरवाल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कर रहीं है कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी। हिमांशी वीडियो में कहा रहीं हैं कि मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी तभी एक आदमी आया और उसने कहा कि मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।

खट्टर ने विनय के दादा हवा सिंह से की बात

वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विनय हमेशा अमर रहेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विनय के दादा हवा सिंह से वीडियो कॉल के जरिए बात करते हुए कहा- “यह बहुत बड़ा मामला है, और इसे शब्दों में पूरा व्यक्त नहीं किया जा सकता। मुझे पता चला है कि उनकी हाल ही में शादी हुई थी। बस यही कहना है कि देश के लिए शहीद होने वालों का नाम हमेशा अमर रहेगा। आपको हिम्मत रखनी होगी। भगवान विनय की आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Navy lieutenant vinay narwal was shot by terrorists in pahalgam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2025 | 03:02 PM

Topics:  

  • Haryana News
  • Jammu and Kashmir
  • Pahalgam Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

किसने कराया, कैसे हुआ…पहलगाम आतंकी हमले की साजिश का होगा पर्दाफाश, NIA दाखिल करने जा रही चार्जशीट

2

IG पूरन कुमार सुसाइड केस में नया अपडेट, हटाए गए DGP शत्रुजीत कपूर, अब कौन संभालेगा कार्यभार

3

सोनीपत में कोहरे का कोहराम: KMP एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़ीं एक दर्जन गाड़ियां, 3 की हालत बेहद नाजुक

4

पहलगाम हमले में PAK का हाथ…ट्रंप के करीबी ने दिया बड़ा बयान, लश्कर के साथ इसे बताया जिम्मेदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.