- Hindi News »
- Haryana »
- Kejriwal And Rahul Will Be Seen Together In Haryana Assembly Elections Sanjay Singh Gave An Update
हरियाणा विधानसभा चुनाव में साथ दिखेंगे केजरीवाल और राहुल! संजय सिंह ने दिया अपडेट
- Written By: शानू शर्मा
आम आदमी पार्टी के विधायक संजय सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पटखनी दे सकती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा मिले ऑफर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उनके इस ऑफर का स्वागत करता हूं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी आखिरी स्ट्रैटेजी लगाने में जुटी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक संजय सिंह ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने की तैयारी में है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा मिले ऑफर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उनके इस ऑफर का स्वागत करता हूं।
उन्होंने इस गठबंधन के बारे में बात करते हुए कहा कि आधिकारिक तौर पर बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही फैसला। उन्होंने कहा कि वैसे भी हम दोनों की प्राथमिकता बीजेपी को हराना है।
दिल्ली में भी साथ होंगे केजरीवाल और राहुल ?
संजय सिंह ने बीजेपी पर हमाल बोलते हुए कहा कि वो नफरत की राजनीति करते हैं, जन विरोध, किसान विरोध और नौजवान विरोध करना उनकी आदत है। हमारी प्राथमिकता निश्चित रुप से उनको हराना है। मंहगाी को हराना है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल से बचते नजर आएं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
उन्होंने कहा कि हम अभी हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात कर रहें हैं किसी दूसरे राज्य की बात नहीं कर रहे हैं, ना ही हम लोकसभा चुनाव की बात कर रहे हैं। अभी हरियाणा में चुनाव होना है उसकी तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस के 34 उम्मीदवारों का नाम तय
कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 34 उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगाया गया। हालांकि राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 49 नामों की लिस्ट बनाई गई थी, जिसमें से 34 को मंजूरी देदी गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक बुधवार को अंतिम सूची जारी की जा सकती है। इस लिस्ट में विनेश फोगाट के नाम का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- झारखंड सिपाही भर्ती दौड़ में 11 बच्चों की मौत पर IPS की सफाई, उम्मीदवारों के एनर्जी ड्रिंक पर उठाया सवाल
चुनाव की तारीखों में बदलाव
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया गया है। पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव एक साथ होना था। 1 अक्टूबर के मतदान के बाद 4 अक्टूबर को नतीजे जारी किया जाना था, लेकिन बाद में बीजेपी के अपील पर तारीखों में बदलाव किया गया। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव 4 अक्टूबर को होगा। 90 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर कांग्रेस पार्टी मंथन करने में जुटी है।
Kejriwal and rahul will be seen together in haryana assembly elections sanjay singh gave an update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे हादसे से भी नहीं लिया सबक; नागपुर में आबकारी विभाग की नाक के नीचे धधक रही हैं जहरीली’ हाथभट्टियां
May 31, 2026 | 11:41 AMGold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में 2020 रुपये हुआ सस्ता सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 31, 2026 | 11:41 AMनागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMएमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
May 31, 2026 | 11:16 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














