जेजेपी के बागी विधायक रामकरण काला ने थामा कांग्रेस का दामन, दुष्यंत चौटाला की बढ़ेगी टेंशन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जजपा के बागी विधायक रामकरण काला ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। काला शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
जेजेपी के बागी विधायक रामकरण काला ने थामा कांग्रेस का दामन
जेजेपी के विधायक रामकरण काला ने समर्थकों संग ज्वाइन की कांग्रेस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जजपा के बागी विधायक रामकरण काला ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। काला शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) को झटका देते हुए बागी विधायक रामकरण काला बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक काला अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान तथा रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

हुड्डा ने भरा जीत का दम

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रामकरण काला ने सही समय पर सही फैसला लिया है क्योंकि कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है। हुड्डा ने कहा कि यह निर्णय आगामी चुनावों में फायदेमंद साबित होगा और कांग्रेस की सरकार बनाने में मददगार बनेगा। अन्य दलों के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने और लोगों द्वारा हमारे कार्यक्रमों का समर्थन करने से यह साफ है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी।

काला ने कहा कि कांग्रेस राज्य में ‘‘लोगों की आवाज'' बनकर उभरी है और लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान भाजपा और जजपा के कई नेता उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं।

लगातार बढ़ रहा कांग्रेस परिवार

भान ने कहा कि पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और भाजपा और जजपा ने राजनीतिक आधार खो दिया है। अब जनता एक अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन सके। पार्टी के बयान के अनुसार, काला के साथ विजय यादव (आम आदमी पार्टी, गुरुग्राम के उपाध्यक्ष) और नछत्तर सिंह नैन (जेजेपी के जिला उपाध्यक्ष) जैसे कई अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com