हरियाणा सरकार विरोध के बाद झुकी, किसानों लिए खुशखबरी…अब कर्ज पर नहीं लगेगा ब्याज
हरियाणा सरकार ने किसानों के फसली कर्ज पर ब्याज माफ कर दिया है। इससे पहले सरकार ने ब्याज दर 3 प्रतिशत बढ़ा दिया था, जिसके बाद विरोध शुरू हो गया गया था।
- Written By: Saurabh Pal
नायब सैनी (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब किसानों का फसली कर्ज का ब्याज नहीं देना होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि किसानों से ब्याज न वसूला जाए। इसे पहले 19 अप्रैल को सरकार ने ब्याज दर 3% तक बढ़ा दी थी, 4 प्रतिशत ब्याज की जगह बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद किसानों में नाराजगी थी। अब सरकार ने ब्याज ही माफ कर दिया है।
किसानों के कर्ज पर ब्याज बढ़ाने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल उठाया था। इसके बाद सरकार ने फैसला वापिस लिया था। इसे लेकर कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर की ओर से अब एक आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि लोन पर किसी तरह का ब्याज नहीं लिया जाएगा।
सरकार ने 19 अप्रैल को क्या आदेश दिया था
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
दरअसल हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय ने 19 अप्रैल 2025 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया कि जिन भी लोगों ने बैंक से कर्जा लिया है, उनसे 7% ब्याज वसूल किया जाएगा। इस आदेश के तुरंत बाद ही इसका विरोध होने लगा। इस फैसले को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने नायब सैनी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि फसली लोन पर 4 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज नहीं लेंगे, लेकिन अब फसली लोन पर 7 प्रतिशत ब्याज लगा दिया। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज के बोझ के नीचे दब जाएगा। हुड्डा ने सरकार फैसला तुरंत वापिस लेने की मांग की थी।
सरकार ने आदेश बदलकर क्या कहा?
सरकारी आदेश के विरोध के बाद नया आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि अब सभी एमपैक्स प्रबंधक और सभी शाखा प्रबंधक एमपैक्स के किसी भी कर्जाई सदस्य से ब्याज नहीं लेंगे। अगर किसी से ब्याज वसूला है तो उसे वापस लौटाया जाए। नए आदेश में बैंक महाप्रबंधक की ओर से हिदायत दी गई है कि आगामी आदेश तक पहले की तरह ही बगैर ब्याज के रिकवरी करें। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव ये लागू करना सुनिश्चित करें।
