हरियाणा सरकार का मास्टरप्लान, 2 लाख से कम इनकम वालों को मिलेगा 100 स्केवेयर का प्लॉट
मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार बताया जा रहा है कि हरियाणा में 2 लाख लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने योजना की प्लानिंग कर ली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नायब सिंग सैनी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ : हरियाणा की सरकार ने वोटरों को लुभाने के लिए एक शानदार मौका ढूंढ लिया है। इस प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने राज्य में रहने वाले 2 लाख से कम इनकम वाले लोगों को घर बनाने में मदद करने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने इन लोगों को घर बनाने में मदद करने के लिए 100 स्केवेयर का प्लॉट देने की योजना तैयार कर ली है।
मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार बताया जा रहा है कि हरियाणा में 2 लाख लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने योजना की प्लानिंग कर ली है।
100 स्केवेयर यार्ड के प्लॉट
इस पहल के अंतर्गत, बिना जमीन वाले पात्र आवेदकों को गांवों में 100 स्केवेयर यार्ड के प्लॉट मिलेंगे। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 5 लाख व्यक्तियों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है। सभी पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग फेज में 100 स्केवेयर यार्ड के प्लॉट मिलेंगे, जिनमें से 2 लाख व्यक्तियों को जल्द ही लाभ मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
रोहतक के डी-पार्क बाजार में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, CM नायब सैनी ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
लाभार्थियों की सहायता
बयान के अनुसार, सरकार ने 100 स्केवेयर यार्ड के इन प्लॉट्स पर मकान बनाने में लाभार्थियों की सहायता करने का प्रावधान किया है। लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत फाइनेंशियल मदद भी दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने जरूरी दिशानिर्देश देने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
ये भी पढ़ें :- अक्टूबर के महीने को लगी महंगाई दर की मार, आंकड़ों में संख्या हुई पार
क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार
गणेशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य राज्य में कम आय वाले उन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर नहीं है। इस योजना का उद्देश्य इन परिवारों को लाभ पहुंचाना है, ताकि वे अपना घर बना सकें। बयान में गणेशन के हवाले से कहा गया है कि योजना के सफलतापूर्वक इंप्लीमेंटेशन से गरीब परिवारों के क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार आएगा, जिससे वे अपने घरों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।
आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़ी सभी प्रोसेस में तेजी लायी जाए ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ यथाशीघ्र मिल सके। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने सीनियर ऑफिसर्स के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि जिन क्षेत्रों में 100 स्केवेयर यार्ड के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, वहां पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे भरे स्थान जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
