Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से कही यह बात…

Environment Protection: पर्यावरण संक्षण को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बहुत जागरूक हैं। वह समय-समय पर पूर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षणीय काम करते हैं। अंबाला में पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम किया गया।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 17, 2025 | 10:32 PM

केंद्रीय कैबिनेट अनिल विज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cabinet Minister Anil Vij: हरियाणा के अंबाला में रविवार को वन विभाग ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज थे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया।

मीडिया से अनिल विज ने कही यह बात

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में कहा, कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। उनके हर एक शब्द का गहरा अर्थ होता है। जिस तरह मां हमें प्यार और स्नेह देती है, उसी तरह हमें पेड़ों से भी प्रेम करना चाहिए। मां हमें जन्म देती है, पालन-पोषण करती है और हमारी रक्षा करती है। ठीक वैसे ही, हमें पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने और उन्हें नुकसान से बचाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

मंत्री और महिला एसपी में जोरदार बहस… अनिल विज बोले-सिपाही को सस्पेंड करो, अफसर ने कर दिया इनकार, Video देखें

‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला

पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर

कौन है सोमबीर मोटा? जिसे अमेरिका ने किया डिपोर्ट, दिल्ली-हरियाणा में मचा दिया था खौफ

पर्यावरण संरक्षण को लेकर विज का ऐलान

अनिल विज ने ऐलान किया कि अंबाला छावनी के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण इलाकों में जरूरत के अनुसार पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हमारी धरती पर पहले पेड़ों का बसेरा था, लेकिन विकास के कारण पेड़ों को हटाया गया और उसकी जगह बड़े-बड़े मैदानों, स्कूल, कॉलेज और बिल्डिंगों ने ले ली है। इसी वजह से पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ गया। हालांकि, अब पेड़ों को उनकी जगह देनी होगी।”

पहल का मुख्य उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मंत्री विज ने लोगों से अपील की, कि वे इस मुहिम में जागरूकता के साथ  भाग लें और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: आज से शुरू होगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल संग तेजस्वी होंगे शामिल, पवन खेड़ा ने बताया रोडमैप

राहुल गांघी की वोट अधिकार यात्रा पर कसा तंज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “उनकी (राहुल गांधी) यात्रा से साफ जाहिर है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट ने अपना आदेश दे दिया है, इसलिए उन्हें उसका पालन करना चाहिए। उनकी यात्रा से कोई भी अदालत अपना फैसला नहीं बदलेगी।”

(एजेंसी इनपुट)

Haryana cabinet minister anil vij said people emphasizing environmental protection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 10:24 PM

Topics:  

  • Anil Vij
  • Haryana
  • Haryana News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.