हरियाणा कुरुक्षेत्र यज्ञ (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गोलीबारी की सूचना सामने आई है। जहां पर इस गोलीबारी में पंडित आशीष कुमार घायल हो गए, जबकि अन्य कई ब्राह्मणों को गंभीर रूप से सिर में चोटें आने की बात सामने आ रही है। इस घटना के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र – कैथल रोड पर जाम कर दिया, जिससे आस-पास के इलाके में तनाव पूर्ण माहौल बन गया। इस पर ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि यह हमला उन पर जानबूझकर किया गया है, क्रोधित ब्राह्मण अब न्याय की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से महायज्ञ की शुरु हुआ था। घटिया व बासी खाने की शिकायत को लेकर 1008 कुंड वाले इस शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल हुए सभी ब्राह्मणों पर लाठियां बरसाईं गईं हैं। घटना में शनिवार की सुबह तीन ब्राह्मण गोली लगने की बजह से घायल हो गए। घायल ब्राह्मणों को उसी अवस्था में इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद से ही पंडितों ने खूब हंगामा खड़ा कर दिया। मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया।
A bullet was fired during the 1008 Kundiya Maha Yagya in Kurukshetra, Haryana. Pandit Ashish Kumar was injured by the bullet, and several Brahmins sustained serious head injuries. Angry Brahmins blocked the Kurukshetra-Kaithal road. pic.twitter.com/I0jAxRA4iU — दर्पण (@Bhartiy_2611) March 22, 2025
मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, पंडितों ने इस महायज्ञ के दौरान खराब व बासी खाना परोसने का इल्जाम लगाया है। जिसके बाद से ही हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद फिर महायज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के अंगरक्षक ने गोली चला दी। जिससे तीन पंडित घायल हो गए और उन्हें स्थानीय लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ गया।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह भी बताते चले कि इस महायज्ञ में अब तक कई बड़े नेता शिरकत कर चुके है जिसमें भाजपा प्रदेश (हरियाणा) अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हो चुके हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के महायज्ञ में आए सभी ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के ही सुरक्षा गार्डों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को भी गोली लग गई है। इससे सभी ब्राह्मण भड़क गए और आयोजकों के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट व हिंसक झड़प हो गई। जिसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी घायल हो गए। दूसरे तरफ से करीब 20-21 ब्राह्मणों को चोटें लगने की सूचना सामने आल रही है।