मैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की साजिश! गुरुग्राम में वॉट्सएप ग्रुप्स पर पेट्रोल बम बनाने का मैसेज, मचा हड़कंप
Gurugram पुलिस ने मानेसर में हिंसा और पेट्रोल बम से हमले की साजिश रचने वाले 6 बाहरी लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए कंपनियों में तोड़फोड़ की योजना बनाई थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गुरुग्राम में हिंसा की साजिश (Image- Social Media)
Manesar Violence Conspiracy: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए आईएमटी मानेसर इलाके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर हिंसा भड़काने और बड़े पैमाने पर आगजनी की योजना बनाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को उकसाया और कंपनियों में पेट्रोल बम से हमले की साजिश रची थी। 9 अप्रैल को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थीं, जिसमें निजी वाहनों और पुलिस गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बाहरी
जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और इनमें से अधिकांश का गुरुग्राम की कंपनियों या श्रमिकों से कोई सीधा संबंध नहीं है। उनके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक चैट भी बरामद की गई हैं, जिनमें हिंसा फैलाने की योजना की चर्चा थी।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई करने से एक बड़ा हादसा टल गया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और इस साजिश से जुड़े बाकी लोगों की तलाश जारी है।
भड़काऊ तत्वों के बहकावे में न आएं
पुलिस ने मानेसर के श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी या भड़काऊ तत्वों के बहकावे में न आएं। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मामले की कड़ी जांच की जा रही है, साथ ही नोएडा में हाल ही में हुई घटनाओं से संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में हिंसक हुए मजदूर आंदोलन पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 60 लोगों को किया गिरफ्तार; 200 से पूछताछ जारी
वहीं, नोएडा में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 100 से अधिक को हिरासत में लिया गया है। सेक्टर-63 में उपद्रवियों ने एक आईटी कंपनी में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
