-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Farmer Leaders Including Jagjit Dallewal Taken Into Custody Meeting Between The Government And Farmers
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर छिड़ेगा संग्राम! किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात…हिरासत में लिए गए डल्लेवाल-पंधेर
- Written By: Saurabh Pal
दिल्ली कूच और एमएसपी गारंटी कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर आंदोलनरत किसानों को प्रशासन हटाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा दावा आंदोलनरत किसान संगठनों के नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

किसान आंदोलन (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: दिल्ली कूच और एमएसपी गारंटी कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर आंदोलनरत किसानों को प्रशासन हटाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा दावा आंदोलनरत किसान संगठनों के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। चंडीगढ़ में किसानों एंव केंद्र सरकार के बीच बैठक हुई। इस बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए।
वहीं किसानों की तरफ से बैठक में शामिल होने आए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटरा और मंजीत सिंह राय बैठक में शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद किसान नेता धरनास्थल की तरफ जा रहे थे, तभी सभी किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
‘आंदोलन खत्म करवाने की तैयारी’
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Explainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
किसान नेता गुरमनीत सिंह मंगत ने यह भी दावा किया कि पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो आंदोलन वाली जगहों (शंभू और खनौरी) से प्रदर्शनकारियों को हटा सकती है। इससे पहले दिन में, किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच एक नए दौर की बैठक से कोई भी नतीजा नहीं निकला।
इंटरनेट बंद, माहौल तनावपूर्ण
जानकारी के मुताबिक मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर (एयरपोर्ट रोड) पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई, जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। पुलिस ने ऐहतियातन कदम उठाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शंभू और खनौरी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
चंडीगढ़ में किसानों एवं केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच चल मीटिंग खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने किसान हित को सर्वोपरि बताया है। शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बैठक जारी रहेगी। अगली मीटिंग 4 मई को होगी।
धरनास्थाल पर भारी पुलिस बल तैनात
किसान नेता मंगत ने कहा कि पंधेर और डल्लेवाल के अलावा अभिमन्यु कोहर, काका सिंह कोटरा और मंजीत सिंह राय को हिरासत में लिया गया है। ऐसी खबरें हैं कि शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों से पुलिसकर्मियों को शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर तैनात किया गया है, जहां पिछले साल फरवरी से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा अपने विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि प्रदर्शन स्थलों के पास एम्बुलेंस, बसें और अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं।
Farmer leaders including jagjit dallewal taken into custody meeting between the government and farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













