Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया में अंशुल कंबोज की एंट्री, सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

Indian Cricket Team: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया के जरिए अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा है कि ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jul 22, 2025 | 09:15 AM

नायब सिंह सैनी और अंशुल कंबोज (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hariyana: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है। अब ये सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। सीरीज में इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट मैच टीम इंडिया के बेहद अहम रहने वाला है।

इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को शामिल किया है। ऐसे में उनके राज्य हरियाणा में खुशी की लहर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉल पर क्रिकेटर से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा है कि अंशुल कंबोज का टीम इंडिया में शामिल होना हरियाणा के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मे दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंग्लैंड में चल रही टेस्ट मैच सीरीज के लिए करनाल के लाल अंशुल कंबोज का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होना समस्त हरियाणा वासियों के लिए गर्व और उल्लास का विषय है। हरियाणा की माटी में खेलकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले होनहार बेटे अंशुल को आज वीडियो कॉल के माध्यम से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।”

सम्बंधित ख़बरें

रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB

KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी

IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट

10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू

दरअसल, हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद अंशुल को टीम में लेने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: यॉर्कशायर में गायकवाड़ की जगह इमाम-उल-हक, काउंटी चैंपियनशिप में नया ट्विस्ट

अंशुल कंबोज के आंकड़ें

अंशुल कंबोज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि वो टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए। अगर बात करें घरेलू क्रिकेट की तो 24 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट झटके थे।

अंशुल कंबोज पिछले महीने भारतीय ए टीम का हिस्सा भी थे। इस दौरान उन्होंने दो तीन दिन के मैच भी खेले। अंशुल ने दोनों मैचों में कुल पांच विकेट अपने नाम किए।वहीं, लिस्ट-ए के 25 मुकाबलों में अंशुल 40 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 30 टी20 मुकाबले भी खेले, जिसमें 34 विकेट चटकाए।

एजेंसी इनपुट के साथ 

Cm saini congratulates anshul kamboj being selected indian cricket team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2025 | 09:15 AM

Topics:  

  • IND Vs ENG
  • Nayab Singh Saini
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.