Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ballabhgarh Accident: हरियाणा के बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हो गया है। पन्हेरा खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 04, 2026 | 08:52 PM

बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Ballabhgarh Jewar Expressway Accident: हरियाणा के बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हो गया है। पन्हेरा खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ। फ्लाईओवर के ऊपर से एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि इस इलाके में दोपहर के वक्त तेज बारिश हुई थी, जिससे निर्माण स्थल पर भारी कीचड़ और फिसलन हो गई। बारिश रुकने के कुछ देर बाद मजदूर दोबारा काम पर लग गए। गार्डर उठाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कीचड़ की वजह से क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वो तेजी से पलट गई।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO

नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल

चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के वक्त वहां पर कई मजदूर मौजूद थे। क्रेन के नीचे मजदूर दब गए। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस, निर्माण कंपनी के स्टाफ और ग्रामीणों ने मिलकर मशीनों की मदद से क्रेन को हटाने और दबे लोगों को निकालने की कोशिश की। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। अब तक 3 मजदूरों के मौत की पुष्टि हुई है।

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने वाला प्रोजेक्ट

ये हादसा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी महत्वाकांक्षी कनेक्टिविटी परियोजना का हिस्सा है। नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Riots Case: IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में सुनवाई टली, अब इस तारीख को आएगा फैसला

फरीदाबाद से जेवर तक का ये कॉरिडोर आने वाले वक्त में हजारों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता बनेगा। इस प्रोजेक्ट में कई फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और अंडरपास भी शामिल हैं। ऐसे में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान न देने के भी आरोप लगते रहे हैं।

Ballabhgarh jewar expressway accident crane falls from under construction flyover six dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Accident
  • Breaking News
  • Haryana
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.