-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Ashoka University Professor Nhrc Notice Supreme Court Conditions Bail Ali Khan Mahmoodabad Case Haryana Dgp
पाक की भाषा बोलने के आरोपी प्रोफेसर पर NHRC का एक्शन, सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद हरियाणा DGP को नोटिस
- Written By: सौरभ शर्मा
कोर्ट ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की पोस्ट में इस्तेमाल किए शब्द दूसरों के लिए अपमानजनक और असहज करने वाले बताए। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को लेकिन इनका बयान कानून की नजर में डॉग व्हिसलिंग कहलाता है।

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद (फोटो- सोशल मीडिया)
चण्डीगढ़: हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के निशाने पर आ गई है। ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया टिप्पणी के चलते गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है, जिससे यूनिवर्सिटी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है। लेकिन इस प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब NHRC ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा पुलिस के DGP को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला माना है।
प्रोफेसर के द्वारा जिस तरह के शब्दों का उपयोग कर आलोचना की गई उस पर कोर्ट ने कहा कि वह विद्वान हैं और उनके पास शब्दों की कोई कमी नहीं है। एसोसिएट प्रोफेसर को ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने के लिए 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने का भी आरोप था। 18 मई को गिरफ्तारी के बाद उन्हें सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया था।
मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर इस मामले में खुद से ही संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि प्रोफेसर के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। आयोग ने हरियाणा के DGP को नोटिस भेजते हुए स्पष्ट किया है कि प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत में लेने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए इसे न्याय की ओर पहला कदम बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
IMD का बड़ा अलर्ट! वाराणसी में झमाझम बारिश, हरियाणा-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूनिवर्सिटी ने जताई संतुष्टि
प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपनी याचिका में बताया कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक या देश विरोधी टिप्पणी नहीं की थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद यूनिवर्सिटी ने भी सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि प्रोफेसर को राहत मिलने से यूनिवर्सिटी, छात्रों और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। यूनिवर्सिटी ने न्याय प्रक्रिया पर भरोसा जताया है।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर महबूबा मुफ्ती का निशाना, बोलीं- सरकार का फैसला एकतरफा
NHRC का हस्तक्षेप, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
20 मई की एक मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के डीजीपी को नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर हुई गिरफ्तारी में नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के हनन की आशंका है। NHRC ने हरियाणा पुलिस से एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि अधिकारों का उल्लंघन पाया गया तो आगे की सख्त कार्रवाई हो सकती है।
Ashoka university professor nhrc notice supreme court conditions bail ali khan mahmoodabad case haryana dgp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा
Jul 08, 2026 | 09:57 PMबारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














