Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है ‘आप’, बैठक और मैराथन मंथन के बाद भी नहीं बनी बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के सारे अटकलों पर लगभग-लगभग विराम लगता हुआ प्रतित हो रहा है। जहां हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया। गुप्ता ने गठबंधन की अटकलों के लेकर कहा कि हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Sep 09, 2024 | 05:47 PM

हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ आने के सारे सवालों पर अब लगभग-लगभग विराम लग चुका है, जहां शीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनने पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने पर विचार तेज करना तेज कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 11 विधानसभा की ऐसी सीट है जिसमें कांग्रेस के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे है, जिसके बाद सवाल ये खड़े हो रहा है कि क्या अभी भी इस बात को लेकर हो रहे मंथन में आप और कांग्रेस साथ आ सकते है और अगर साथ आते है तो क्या आम आदमी पार्टी की पहली सूची व्यर्थ होगी और दोनों पार्टी मिलकर कोई नई सूची जारी करेंगे।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: ‘आप’ ने कांग्रेस के गढ़ पर खेला चुनावी दांव, जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

नहीं काम आया मुलाकात और मंथन

हरियाणा चुनाव की तारीख सामने आने के साथ ही कांग्रेस और आप के साथ आने की बात हो रही थी लेकिन लगातार लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग के आधार पर आम आदमी पार्टी को डबल डिजिट के आकड़े में हरियाणा विधानसभा में सीट चाहिए थे जिसको लेकर बात नहीं बन रही थी और आखिरकार यहीं देखने को मिला।

इसी बात को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने अटकलों से पर्दा उठाते हुए ऐलान किया कि आज शाम तक अगर गठबंधन को लेकर बात नहीं बनती है तो आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़गी।

क्यों नहीं बनी गठबंधन पर बात

लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे होंगे कि लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने वाली पार्टियों में ऐसा क्या हुआ है जिसके कारण आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने पर एक मत नहीं हो पा रही है। इस बात को ऐसे समझिए आम आदमी पार्टी डबल डिजिट यानी 10 या उससे ज्यादा सीटें चाहती थी लेकिन कांग्रेस 3 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी। क्योंकि हरियाणा में बनती बाजी की लहर को देखते हुए कांग्रेस किसी भी प्रकार का रिश्क लेने को तैयार नहीं है।

सुशील गुप्ता का ऐलान

हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने पहली सूची करने के बाद कई सारे सवालों जवाब देते हुए कहा कि हमने पहली लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही आपको दूसरी लिस्ट भी मिल जाएगी। अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। हमने ईमानदारी से गठबंधन के लिए इंतजार किया।

ये भी पढ़ें:-नाइजीरिया में भयानक हादसा, तेल से भरे टैंकर में विस्फोट, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

इसके साथ ही गुप्ता ने कहा कि हमारा हर विधानसभा में संगठन मजबूत है और वह मजबूत संगठन चाहता था कि हम चुनाव लड़ें। हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद हमने अपनी लिस्ट जारी की हम INDIA ब्लॉक का हिस्सा थे और राष्ट्रीय स्तर पर INDIA ब्लॉक के हिस्सा हैं।

Aam aadmi party will contest alone on 90 seats in haryana assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 05:47 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • Assembly Elections
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.