25 हजार स्मार्ट कैमरे फिर भी आरोपी पकड़ से दूर, हिट एंड रन मामले में बाप को खोने वाले बेटे का सवाल

Faridabad Hit and Run Case: कार सवार ने अधेड़ को टक्कर मारी और फिर गाड़ी उसके ऊपर चढ़ाकर फरार हो गया। मृतक के परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे, जबकि पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी की बात कर रही है।
hit and run case
Faridabad Hit and RunSocial Media
Published on
Updated on

Faridabad Hit and Run Case: हरियाणा के फरीदाबाद में एक कार सवार ने अधेड़ को टक्कर मारी और गाड़ी उसके ऊपर चढ़ाकर फरार हो गया। हिट एंड रन मामले में लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वाले पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस मामले को लेकर मृतक के बेटे अमित झावर ने गहराई से जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बातचीत के दौरान अमित ने बताया है उन्होंने खुद ही पुलिस को घटना की CCTV फुटेज उपलब्ध कराया था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई धीमी चल रही है।

उन्होंने कहा फरिदाबाद में 25 हजार स्मार्ट कैमरे लगे हुए है उसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। अमित झावर मेटा कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रुप में कार्यरत है। 27 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे उनके पिता मंदिर से दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। घर से मंदिर की दूरी करीब 100 मीटर है। वापस घर आते समय एक कार उनके पिता को टक्कर मारी और फिर चालक कार को पिता के ऊपर चढ़ाकर फरार हो गया।

CCTV में कार ऊपर से गुजरती दिखी

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक की बेटी ज्योति की शिकायत के बाद सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया था। इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है।

परिवार का कहना है कि उन्होंने खुद ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया था। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में पहले कार टक्कर मारने और उनके ऊपर से गुजरती हुई दिखाई दे रही है।

इस मामले को लेकर मृतक के बेटे ने कहा कार की रफ्तार तेज होने के कारण हमारे पिता खुद को बचा नहीं पाए। कार्रवाई को लेकर अमित ने कहा कार की रफ्तार के साथ-साथ कार में कितने लोग मौजूद थे और चालक नशे में था या नहीं उसकी भी जांच होनी चाहिए। अमित ने कहा फरीदाबाद में 25 हजार से ज्यादा सीसीटीवी लगे हुए है और सभी हाईटेक है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करती है।

hit and run case
गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई, आरोपी दौसा में गिरफ्तार

आरोपी की हो चुकी गिरफ्तारी

इस मामले को लेकर सूरजकुंड SHO प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल चुका है। इस मामले को लेकर परिवारजनों का कहना है कि कार में सवार लोगों, उनकी गतिविधियों और उन पर लगी धाराओं की जांच होनी चाहिए। मृतक के परिवार वाले इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की मांग कर रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com