- Hindi News »
- Haryana »
- 15 Days Holiday In Government Private Schools Of Haryana
हरियाणा में बच्चों की बल्ले-बल्ले, सभी स्कूलों में इस दिन से 15 दिनों की छुट्टी की घोषणा
हरियाणा सरकार ने शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। स्कूलों की छुट्टियां 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक रहेंगी। इसके बाद 16 जनवरी से स्कूल पुनः खोले जाएंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे

हरियाणा की स्कूलों में 15 दिन का अवकाश रहेगा। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
करनाल: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। वैसे तो जाड़े का मौसम जारी है लेकिन उत्तर भारत में कई जगह बारिश ने भी दस्तक दे दी है। जिससे वातावरण में नमी छाकर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगह बारिश, घना कोहरा, शीतलहर और अत्यधिक ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम की मार अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे तो इससे अधिक प्रभावित होते हैं। इससे निपटने के लिए हरियाणा सरकार बड़ा फैसला किया है।
हरियाणा सरकार ने शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। स्कूलों की छुट्टियां 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक रहेंगी। इसके बाद 16 जनवरी से स्कूल पुनः खोले जाएंगे। जिसके संदर्भ में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी हो कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस बारे में पहले ही बयान दिया था।
प्रैक्टिकल के लिए बुला सकते है
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए इस आदेश में यह भी कहा गया कि इन सर्दियों की छुट्टियों के दौरान CBSE, ICSE बोर्ड आदि के नॉर्म्स के अनुसार बोर्ड कक्षाओं 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल द्वारा निर्धारित समय के अनुसार छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए स्कूल में बुलाया जा सकता है। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी साथ-साथ स्कूल के मुखिया और प्रभारी को भी यह आदेश दे दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
7 करोड़ में ‘बिका’ कांग्रेस का टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन आरोपों ने हिलाया दिल्ली का सियासी गलियारा!
सोनीपत हाईवे पर कोहरे का कहर… एक के बाद एक टकराए दर्जनों वाहन, NH-44 पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
हरियाणा चुनाव में एक वोट से बची कांग्रेस की लुटिया; अभय चौटाला के फैसले ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? जानें सब
हरियाणा चुनाव: रात 1 बजे तक चला ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’, बीजेपी और कांग्रेस ने जीती 1-1 सीट; सतीश नांदल हारे
ITI के टाइमिंग में भी बदलाव
हरियाणा सरकार ने दिसंबर और जनवरी के महीने में अत्यधिक धुंध और ठंड को देखते हुए सभी राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक शिक्षण संस्थानों ITI और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिलाओं के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जनवरी में 1 तारीख से लेकर 31 तक इनकी टाइमिंग 10 से 4 बजे तक निर्धारित की गई है। बता दें कि यह समय बिना इंटरवल के निर्धारित किया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से ITI के सभी प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक इंचार्जों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
देश की अन्य ताजा खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
16 जनवरी को पुनः खुलेंगे स्कूल
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने बढ़ते हुए शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि राज्य के सभी विद्यालयों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि इन आदेशों के अनुपालन में जिले के सभी विद्यालय एक जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे और 16 जनवरी को पुनः खुलेंगे।
15 days holiday in government private schools of haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














