Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद में दो गुटों में भारी पथराव के बीच माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने 42 लोगों को हिरासत में लिया

Ahmedabad में एक मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके चलते दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 42 लोगों को हिरासत में लिया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Dec 30, 2025 | 04:55 PM

अहमदाबाद के सानंद तालुका में पथराव (कॉन्सेप्ट फोटो- एआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

Stone Pelting in Ahmedabad Two Group: अहमदाबाद के सानंद तालुका स्थित कलाना गांव में एक मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके चलते दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 42 लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

अहमदाबाद जिले के सानंद तालुका के कलाना गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो गई। सोमवार रात को झड़प के बाद मंगलवार सुबह फिर से तनाव बढ़ गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए 42 लोगों को हिरासत में लिया। सानंद तालुका के कलाना गांव में दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण पत्थरबाजी की घटना हुई है। पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और हालात पर काबू पा लिया है।

घूरने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की असल वजह सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट और आपसी अहंकार था। जब दो बाइक सवार युवक आमने-सामने आए तो एक पक्ष ने दूसरे को यह कहते हुए पीट दिया कि तुम सामने क्यों देख रहे हो। इसी EGO टसल ने हिंसा का रूप ले लिया। मारपीट का वीडियो बनाया गया और उसे अलग-अलग ग्रुप्स में वायरल कर दिया गया, जिसके बाद दोनों गुटों के लोग इकट्ठा होकर भिड़ गए और मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार

पैसे ले लो, पति मुझे दे दो… पत्नी और प्रेमिका में हुई डील, भोपाल के फैमिली कोर्ट में हुआ गजब का समझौता

सोमवार 29 दिसंबर की रात को हुई झड़प के बाद लगा था कि मामला शांत हो जाएगा लेकिन मंगलवार 30 दिसंबर की सुबह फिर से हालात बिगड़ गए। उपद्रवियों ने दोबारा पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी और डिप्टी एसपी समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया है और पूरे गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इस्लाम को बदनाम कर दिया! बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर मौलाना मदनी, भारत के हालात पर की बड़ी बात

42 लोग हिरासत में, गांव बना छावनी

साणंद जीआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले इस गांव में अब सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने अब तक 42 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वर्चस्व की लड़ाई से शुरू हुआ यह मामला बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का दावा है कि पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही महज पांच से सात मिनट में फोर्स मौके पर पहुंच गई थी और हालात को काबू में कर लिया था।

Stone pelting two groups in kalana sanand ahmedabad two people injured and 42 in custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 04:18 PM

Topics:  

  • Ahmedabad
  • Latest Hindi News
  • Latest News
  • Stone Pelting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.