कच्छ में Diwali के मौके पर देश के जवानों को पीएम मोदी का संबोधन! दुश्मन की बातों पर नहीं, सेनाओं के संकल्प पर है भरोसा
आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
कच्छ : दीपावली के शुभ अवसर पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में देश के जवानों को संबोधित किया। देश के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों के साथ दीवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है, मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि की सेवा का अवसर बड़ा सौभाग्य से मिलता है। यह सेवा आसान नहीं है। यह मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है। यह मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है।
पीएम मोदी अपने संबोधन में और आगे कहा कि मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
उन्होंने कहा कि आपकी ये अटल इच्छाशक्ति, आपका ये अथाह शौर्य, पराक्रम की पराकाष्ठा… देश जब आपको देखता है तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है। आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है।
पीएम मोदी ने देश के जवानों को संबोधित करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।
यह भी पढ़ें – काम की खबर! पश्चिम रेलवे चला रहा 200 पूजा स्पेशल ट्रेनें, त्योहारी सीजन में इन राज्यों के लिए रेल यात्रा होगी आसान
