Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Road Accident: लिंबडी-राजकोट हाईवे पर डंपर में जा घुसी मिनी बस, दो महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत; 10 से ज्यादा घायल

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 23, 2025 | 08:49 PM

लिंबडी-राजकोट हाईवे हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मोरवाड़ गांव के पास पुल पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हादसे को लेकर पुलिस ने दी जानकारी

सब-इंस्पेक्टर जे.एन. चूड़ा थाने के गमारा ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बंगाल के पर्यटकों का एक समूह टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी उनकी गाड़ी एक डंपर से टकरा गई।

सम्बंधित ख़बरें

आडगांव क्षेत्र के बली मंदिर के पास हुआ हादसा, पोते की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

पुणे: पीडब्ल्यूडी की अनदेखी, कुरुली चौक बना ब्लैक स्पॉट, ग्रामीण नाराज ठोस कदम की मांग तेज

Nagpur: 10वीं का पेपर देकर लौट रहे अथर्व को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक हादसे से सदमे में परिवार, मां की हालत गंभीर

मथुरा में दर्दनाक हादसा: दीवार से टकराकर नाले में कूदी तेज रफ्तार कार, 3 भाइयों समेत 4 युवकों की मौत

मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल

अधिकारी ने बताया कि ये पर्यटक दीव और गिर जैसी जगहों से लौट रहे थे और दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी फ्लाइट थी। हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिले के सायला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुजरात की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल कच्छ में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

बीते कल कच्छ में एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे। 5 की मौत और 38 के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी गई।

Mini bus collided with a dumper on limbdi rajkot highway 5 people including 2 women died tragically

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 08:49 PM

Topics:  

  • Accident
  • Gujarat Road Accident
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.