Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भरूच की फार्मा कंपनी में बॉयलर में भयानक विस्फोट: 3 मजदूरों की मौत, 24 घायल; सरपंच ने उठाए सवाल

Gujrat के भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में विशाल फार्मा कंपनी में देर रात बॉयलर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है और 24 घायल हुए हैं। विस्फोट के चलते आसपास की 4 कंपनियों को नुकसान हुआ।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 12, 2025 | 12:35 PM

भरूच की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Gujrat Boiler Blast: गुजरात के भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में मंगलवार देर रात एक केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। सायखा गांव के पास स्थित विशाल फार्मा नामक इस कंपनी में रात करीब ढाई बजे बॉयलर फटा, जिससे प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है और 24 कर्मचारी घायल हुए हैं।

भरूच जिले के जीआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में विशाल फार्मा नाम की कंपनी में हुए विस्फोट से तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब कंपनी का बॉयलर अचानक फट गया, जिससे पूरे प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में कुल 24 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन घायलों में से 4 से 5 कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके प्रभाव से कंपनी के आसपास स्थित 4 अन्य कंपनियों को भी नुकसान पहुँचा है।

बचाव कार्य और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की 4 कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद, दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमें घटनास्थल पर मौजूद थीं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। अधिकारियों द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। चूंकि घटनास्थल पर व्यापक क्षति हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का पूरा खुलासा जल्द! NIA ने 10 अधिकारियों की जांच टीम गठित की, ADG सखारे करेंगे लीड

सरपंच ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

इस भीषण त्रासदी के बाद स्थानीय प्रशासन और कंपनी के मालिकों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सरपंच जयवीर सिंह का कहना है कि यह विशाल फार्मा कंपनी बिना किसी आवश्यक अनुमति के ही संचालित की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के अवैध संचालन के बावजूद प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

 

Horrific boiler explosion at a pharmaceutical company in bharuch 3 workers killed 24 injured sarpanch raises questions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 12:35 PM

Topics:  

  • Gujrat
  • Gujrat News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

आंध्र और तेलंगाना में 2 खौफनाक वारदातें: कहीं पिता ने 3 बच्चों को मार डाला तो कहीं 12000 के लिए कत्ल

2

अहमदाबाद में हाईटेक सफर: AMTS की नई 225 EV बसों में फायर सेफ्टी और साइबर सुरक्षा, जानें क्या है खास

3

ओला-ऊबर की मनमानी खत्म! ‘भारत टैक्सी’ की धमाकेदार एंट्री: ₹30 में 4KM का सफर और नो सर्ज प्राइसिंग

4

नए साल पर भारतीय डाक का बड़ा फैसला: 1 जनवरी 2026 से बंद होंगी ये सेवाएं, जानें क्या है पूरी वजह?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.