-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Hearing In Gujarat High Court On 600 Year Old Mosque In Surat
औरंगजेब मामला थमा तो सूरत की 600 साल पुरानी ईदगाह का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, दोनों पक्ष के वकील भिड़े
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
गुजरात हाईकोर्ट में सूरत की 600 साल पुरानी ईदगाह को लेकर एक विवाद की सुनवाई शुरू हुई है। इस दौरान ही पक्ष और विपक्ष के वकील आपस में भिड़ गए जिसके अगली सुनवाई की तारीख दे दी गई।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का भड़काऊ पोस्ट को लेकर फैसला
अहमदाबाद : महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र का विवाद कुछ थमा तो गुजरात के सूरत में 600 साल पुरानी ईदगाह का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में पुरानी ईदगाह की जमीन को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ समुदाय विशेष की ओर से याचिका दाखिल की गई है। मामले में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 मार्च तय कर दी है।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने सुनवाई की अगली तारीख को लेकर कहा कि 2 अप्रैल को ईद है और इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में एकत्र होंगे। ऐसे में सुनवाई की तारीख ईद के बाद की रखी जाए। जीईटीसीएल के कर्मचारी वहीं पर काम भी कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि ईदगाह के आसपास परिसर में पर्याप्त जगह है। ऐसे में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुस्लिम सुमादाय के अधिवक्ता ने कोर्ट में रखा पक्ष
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि यह ईदगाह 600 साल पुरानी है। यह प्रदेश की प्रमुख धार्मिक इमारतों में से एक है। ऐसे में इसे किसी भी हाल में नुकसान पहुंचाना गलत होगा। इससे संप्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
कोर्ट में भिड़ गए दोनों पक्षों के वकील
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि सरकारी वकील मामले को अलग रंग दे रहे हैं। इस पर सरकारी वकील भड़क गए। दोनों तरफ के वकीलों में बहस होने लगी। इस पर हाईकोर्ट ने बीच में ही दोनों को रोका और कहा कि आप लोग शांत रहिए। अभी मामले का निर्णय नहीं आया है। प्रकरण कोर्ट में लंबित है। जब तक दोनों पक्षों की बातें पूरी नहीं सुनी जाएगी कोई फैसला नहीं सुनाया जाएगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी इमारत को बेवजह नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। जो भी निर्माण कार्य हो रहा है, वह जरूरी है तो सुरक्षित तरीके से होगा।
गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के यहां क्लिक करें
याचिका पर ये बोले सरकारी वकील
मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि याचिका में कहा गया है कि निर्माण कार्य में अव्यवस्था से ईमारत को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक मामले को धार्मिक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत नहीं है। इसे सामान्य तौर पर लिया जाना चाहिए।
Hearing in gujarat high court on 600 year old mosque in surat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














