प्रतीकात्मक तस्वीर
गांधीनगर : गुजरात से एक रोड हादसे की खबर आ रही है। गुजरात के इस सड़क हादसे में एक ही साथ तीन गाड़ियां टकरा गईं हैं, जिसमें दो छोटी गाड़ियां और एक बस शामिल हैं। इस हादसे में 30 से ऊपर लोग घायल की खबर सामने आ रही है।
गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी के पास एक बस समेत तीन वाहनों की टक्कर में 38 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। दंता सरकारी अस्पताल के सिविल अधीक्षक डॉ. के.के. सिंह ने बताया इस बारे में बताया कि हमारे पास 32 घायल आए हैं। 6 की हालत गंभीर है और उन्हें पालमपुर रेफर कर दिया गया है। अभी और मरीज आ रहे हैं। यह घटना अंबाजी और दांता के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक लग्जरी बस और दो वाहन पलट गए।
यह भी पढ़ें – दिल्ली में खौफनाक वारदात, कनाडा वीजा न मिलने पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा
#WATCH | Banaskantha, Gujarat: 38 people were injured after three vehicles, including a bus, collided with each other near Ambaji. All the injured were taken for treatment. pic.twitter.com/WeqFFqghgb — ANI (@ANI) November 9, 2024
आपको बता दें कि बीते सोमवार को गुजरात के बनासकांठा में इसी तरह का एक और सड़क हादसा होने की खबर सामने आई थी। उस सड़क हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थयात्रियों को अंबाजी मंदिर से लेकर लौट रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत और 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
यह भी पढ़ें – किश्तवाड़ हत्याकांड : शहीद VDGS सदस्यों को दी गई भावुक श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब