-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Chinese National Two Others Arrested In Money Laundering Case
गुजरात: धनशोधन मामले में चीनी नागरिक, दो अन्य गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले

प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद: गुजरात पुलिस (Gujarat Police) ने एक चीनी नागरिक और दो अन्य को एक करोड़ रुपये हवाला के जरिए चीन भेजने के वास्ते एक मुखौटा कंपनी का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस के अनुसार, 15 करोड़ रुपये के साथ विभिन्न चीनी मुखौटा कंपनियों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है तथा ऐसी और भी कंपनियों के नाम संदेह के घेरे में हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को चीनी नागरिक पिंग हुआंग को गिरफ्तार किया, जिस पर अपने दो भारतीय साथियों की मदद से एक करोड़ रुपये बैंकॉक के रास्ते हवाला के जरिये चीन भेजने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
Chinese Spy Mayor: अमेरिका में चीनी जासूस मेयर एलीन वांग ने कबूला अपना गुनाह, हो सकती है 10 साल की सजा
Festival Gala 2026: स्प्रिंग फेस्टिवल गाला ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, मिले 23 अरब से अधिक घरेलू व्यूज
“चीनी बनना” बना वैश्विक ट्रेंड… सोशल मीडिया पर चीनी लाइफस्टाइल और आधुनिकता के वीडियो हो रहे वायरल
भारत में ‘ड्रैगन’ की जासूस? पगडंडियों के रास्ते लांघी सीमा, IB अधिकारियों के सामने हुआ हैरतअंगेज खुलासा
अधिकारी ने कहा कि अन्य आरोपी एक आंगडिया (कूरियर) कंपनी का मालिक संजय पटेल के साथ ही सूरज मौर्य है जो झी चेंग नाम के चीनी हवाला एजेंट के लिए काम करता है। पटेल और मौर्य दोनों को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि हुआंग शुआंगमा मशीनरी का निदेशक है, जो प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन बनाती है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 में, कंपनी ने हुआंग और उसके दो भारतीय सहयोगियों की मदद से बैंकॉक के माध्यम से हवाला मार्ग का उपयोग करके एक करोड़ रुपये चीन भेजे थे।
अधिकारी ने कहा कि हुआंग को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और पुलिस को मौर्य तथा चेंग के साथ संबंध का उसके मोबाइल फोन से पता चला। तीनों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत नारनपुरा थाने में दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 471, 477, 120 (बी) और संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक जांच में यह भी पता चला कि मौर्य ने चेंग के इशारे पर पांच चीनी मुखौटा कंपनियों में निदेशक के रूप में काम किया था और इन कंपनियों की जांच चल रही है। (एजेंसी)
Gujarat chinese national two others arrested in money laundering case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMMalaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
Aug 05, 2026 | 08:40 AMजायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














