अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, फायर बिग्रेड ने 100 लोगों को निकाला बाहर
अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री के मुताबिक, इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले।
- Written By: मनोज आर्या
अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी आग
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद स्थित बोपल इलाको में एक 22 मंजिला इमारत में आग लग गई है। आवसीय इमारत से अचानक धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने फायल बिग्रेडड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर 100 लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया है। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है।
जब इमारत से लोगों को निकाला जा रहा था उस दौरान एक महिला बेहोसी की हालत में मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किस वजह से लगी इसको लेकर भी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।
इमारत के 8वीं मंजिल पर लगी थी आग
अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री के मुताबिक, इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इमारत में बेहोशी की हालत में मिली महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
गुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आगजनी, देखें VIDEO
बुमराह ने मैदान पर मचाया गदर और X पर भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कीवियों की शिकायत
रनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
#WATCH गुजरात: अहमदाबाद बोपल इलाके में 22 मंजिला आवासीय अपार्टमेंट में आग लग गई। फायर ऑफिसर मिथुन मिस्त्री ने कहा, “इस्कॉन प्लेटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लग गई… करीब 100 लोगों को निकाला गया… एक बेहोश महिला को अस्पताल भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है…” pic.twitter.com/Jhhi1QyZ21 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2024
गुजरात में भी आया भूकंप
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात गुजरात में भूकंप आया था, जिसका केंद्र गुजरात के मेहसाणा था। मेहसाणा के साथ ही अहमदाबाद में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और अहमदाबाद के वाडाज, अंकुर, न्यू वाडाज तथा आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वजह से लोग घबरा गए। भूकंप के झटके आने से लोगों को 23 साल पहले का मंजर याद आ गया और स्थानीय प्रशासन भी इस दौरान हरकत में आ गया।
