गुजरात के कच्छ में महसूस हुए 3.3 तीव्रता से भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
गुजरात में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस बार पिछले दो सौ सालों में देखा जाए तो यहां गुजरात में सोमवार को नौवीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गरीमत की बात ये रही कि भूकंप के कारण किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई है।
- Written By: प्रिया जैस
पाकिस्तान भूकंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस बार पिछले दो सौ सालों में देखा जाए तो यहां गुजरात में सोमवार को नौवीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गरीमत की बात ये रही कि भूकंप के कारण किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई है। गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि के कारण जिले में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने कहा कि भूकंप सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र रापर के 12 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।
इस महीनें आए चार झटकें
आईएसआर के आंकड़े के अनुसार, इस महीने राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में अब तक चार बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है। गुजरात भूकंपीय गतिविधि के लिहाज संवेदनशील राज्य है। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिछले 200 वर्ष में क्षेत्र नौ भीषण भूकंप की घटनाएं झेल चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
मुंद्रा एयरपोर्ट से सीधे मुंबई-गोवा की उड़ान, पश्चिम भारत का नया बिजनेस हब बनने की तैयारी
कच्छ में Diwali के मौके पर देश के जवानों को पीएम मोदी का संबोधन! दुश्मन की बातों पर नहीं, सेनाओं के संकल्प पर है भरोसा
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दिखाई पहली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी, गुजरात को दी कई परियोजनाओं की सौगात
2001 में आया था विनाशकारी भूकंप
जीएसडीएमए के अनुसार 2001 में कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दी से अधिक समय में तीसरा सबसे बड़ा और भारत में दूसरा सर्वाधिक विनाशकारी भूकंप था। गुजरात में 26 जनवरी, 2001 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था और इसका केंद्र कच्छ के भचाऊ के पास था, जिससे पूरा राज्य प्रभावित हुआ था।
यह भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit: स्वयं बिजली पैदा करने में सक्षम…‘सूर्य घर’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत में बोले पीएम
जीएसडीएमए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप में लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
