Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनंत अंबानी के वंतारा में होगा ट्यूनीशिया के 3 हाथियों का इलाज व रिहैबिलिटेशन

अनंत मुकेश अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा में बीमार व घायल चल रहे हाथियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए शानदार पहल की गयी है। एक निजी ट्यूनीशियाई चिड़ियाघर ने हाथियों की मदद और उनके पालन-पोषण के लिए वंतारा की सहायता मांगी है।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Nov 01, 2024 | 12:03 PM

ट्यूनीशिया से आ रहे हैं 3 अफ्रीकी हाथी

Follow Us
Close
Follow Us:

जामनगर : हमारे देश में तीन अफ्रीकी जंगली हाथी आ रहे हैं, जिसमें दो मादा और एक नर हैं, जिनकी उम्र 28 से 29 साल के बीच बतायी जा रही है। जल्द ही वंतारा में इनके लिए एक नया घर खोजा जा रहा। इन्हें भारत के जामनगर में स्थित दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वन्यजीव बचाव केंद्र में रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि अनंत मुकेश अंबानी द्वारा स्थापित इस वंतारा से ट्यूनीशिया के एक निजी चिड़ियाघर ने संपर्क किया था। वह चिड़ियाघर अपनी वित्तीय बाधाओं के कारण हाथियों के जटिल आहार, आवास और पशु चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ दिख रहा था।

ट्यूनीशिया से आ रहे हैं 3 अफ्रीकी हाथी

सम्बंधित ख़बरें

वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर, बोले- यहां के जानवर मुझसे बेहतर…

ट्रंप जूनियर का हाई-प्रोफाइल भारत दौरा… ताजमहल से वनतारा और अब उदयपुर की शाही शादी में होंगे शामिल

Punjab Flood: रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ, जानिए कैसे घर-घर पहुंचायी मदद

इनके बारे में बताया जा रहा है कि लगभग दो दशक से भी अधिक समय पहले, सिर्फ़ चार साल की उम्र में अचटम, कानी और मीना को बुर्किना फासो से ट्यूनीशिया के एक चिड़ियाघर फ्रिगुइया पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहाँ वे लगभग 23 वर्षों से आगंतुकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। अब इनको भारत लाने के लिए वन्य जीव और वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) की आवश्यकताओं सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करके एक चार्टर्ड कार्गो विमान के माध्यम से भारत ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें….पीएम मोदी का आज दो दिवसीय गुजरात दौरा, 280 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, जानें पूरा प्रोग्राम

फ्रिगुइया पार्क में एक प्रमुख आकर्षण होने के बावजूद, आर्थिक परेशानियों ने चिड़ियाघर को प्रभावित करना शुरू कर दिया, जिसके कारण तीन अफ्रीकी वन हाथियों को सेवानिवृत्त करने और लागतों की भरपाई करने का निर्णय लिया गया। चिड़ियाघर ने माना कि कई वर्षों की कैद और मानव देखभाल पर भारी निर्भरता के बाद, जंगल में वापस लौटना न तो संभव था और न ही वांछनीय। नतीजतन, उन्होंने एक ऐसी सुविधा की तलाश थी, जो हाथियों को एक शांतिपूर्ण और पूर्ण सेवानिवृत्ति का सबसे अच्छा मौका दे सके। एक ऐसी सुविधा और अच्छी देखभाल प्रदान करने के लिए वंतारा को चुना गया है।

इसे भी पढ़ें…. कच्छ में Diwali के मौके पर देश के जवानों को पीएम मोदी का संबोधन! दुश्मन की बातों पर नहीं, सेनाओं के संकल्प पर है भरोसा

अचटम नाम के हाथी का एक फटा हुआ दांत और एक दाढ़ का संक्रमण देखा गया है, जिसके लिए सावधानीपूर्वक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा की आवश्यकता है, जबकि कानी नाम के हाथी के नाखूनों में दरार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि संभवतः लंबे समय तक कठोर फर्श पर रहने के कारण ऐसा हो गया है।

अफ्रीकी वन हाथी (लोक्सोडोंटा साइक्लोटिस) मध्य और पश्चिम अफ्रीका के घने उष्णकटिबंधीय जंगलों के मूल निवासी हैं, ट्यूनीशिया में इस प्रजाति की कोई जंगली आबादी मौजूद नहीं है। वंतारा में उनका नया घर अचटम, कानी और मीना को ऐसा वातावरण प्रदान करेगा जो उनके जंगली आवास से काफी मिलता-जुलता होगा। साथ ही उनके शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण के लिए विशेष देखभाल भी प्रदान करेगा।

Anant ambani vantara will treat and rehabilitate 3 elephants from tunisia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 12:03 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • Vantara

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.